न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मलाइका अरोड़ा को मिल गया नया प्यार! शेयर की सेल्फी, परिणीति ने इसलिए ठुकराई थी ‘एनिमल’

एक्टर अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा का एक्टर अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हो चुका है। दोनों कई साल तक रिलेशनशिप...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 08 Dec 2024 8:31:00

2 News : मलाइका अरोड़ा को मिल गया नया प्यार! शेयर की सेल्फी, परिणीति ने इसलिए ठुकराई थी ‘एनिमल’

एक्टर अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा का एक्टर अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हो चुका है। दोनों कई साल तक रिलेशनशिप में रहे। मलाइका ने हाल ही ब्रेकअप की होने की बात को स्वीकार किया था। उन्होंने खुद को सिंगल बताया था। अब उन्होंने फैशन स्टाइलिस्ट राहुल विजय के साथ डेटिंग की अफवाह को हवा दी है। मलाइका को पिछले सप्ताह राहुल के साथा डिनर पर देखा गया था। शनिवार रात भी वह राहुल के साथ एपी ढिल्लों के लाइव कॉन्सर्ट में दिखाई दीं।

वह न केवल कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर एपी ढिल्लों के साथ शामिल हुईं, बल्कि कॉन्सर्ट के बाद राहुल के साथ वाली सेल्फी भी शेयर की। मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह और राहुल एक साथ पोज देते दिख रहे हैं। मलाइका ने ‘विद यू’ गाने के साथ फोटो शेयर की। इसी तस्वीर को पहले राहुल ने शेयर किया था। राहुल ने कॉन्सर्ट में मस्ती करते हुए मलाइका की एक अन्य फोटो भी शेयर की।

राहुल ने मलाइका की कैंडिड फोटो शेयर करते हुए लिखा, “रुको, क्या यह मलाइका का कॉन्सर्ट था?” दूसरी ओर, जब से अर्जुन ने ‘सिंघम अगेन’ के प्रमोशनल इवेंट में ब्रेकअप पर मुहर लगाई थी, तब से मलाइका सोशल मीडिया पर कई क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं।

मलाइका ने हाल ही में जो नोट शेयर किया था उस पर लिखा था, “हर पॉजिटिव आइडिया एक साइलेंट प्रार्थना है जो आपके जीवन को बदल देगी। सुप्रभात, आपका दिन शुभ हो।” मलाइका ने एक अन्य पोस्ट में लिखा था, “अभी मेरा स्टेटस : रिलेशनशिप में, सिंगल, हेहेहे।” इसमें मलाइका ने सिंगल ऑप्शन को हाईलाइट किया था।

malaika arora,actress malaika arora,model malaika arora,arjun kapoor,rahul vijay,malaika rahul,parineeti chopra,animal movie,amar singh chamkeela,diljit dosanjh

परिणीति चोपड़ा ने कहा, लगभग सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन...

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की मूवी ‘एनिमल’ पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और इसके सभी कलाकारों को जमकर प्रशंसा मिली। पहले खबर आई थी कि परिणीति चोपड़ा को इस फिल्म में रणबीर कपूर की पत्नी का रोल ऑफर हुआ था पर उन्होंने इसे ठुकरा दिया। फिर यह रोल रश्मिका मंदाना को ऑफर हुआ। रश्मिका ने अब इस पर खुलकर बात की है।

हाल ही में एक चैनल के लोकप्रिय शो ‘आपकी अदालत’ में पहुंचीं परिणीति ने इस पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि भगवान ने मेरे लिए कुछ बेहतर ही सोचा था। मैं वो फिल्म कर रही थी, लगभग सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन उसी तारीख को मुझे ‘चमकीला’ ऑफर की गई। इसमें मुझे कई गाने ऑफर किए गए, मैं एआर रहमान के बनाए गाने गा रही थी, इम्तियाज अली मेरे ड्रीम डायरेक्टर थे।

मुझे इतना कुछ करने का ऑफर दिया गया, इसलिए मैंने ‘चमकीला’ करने का फैसला किया। ‘चमकीला’ की वजह से मुझे जो प्यार, समर्थन, पहचान, सम्मान और नामांकन मिला, मुझे लगता है कि मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है, मैं खुश हूं। बता दें ‘चमकीला’ में परिणीति ने ‘अमर सिंह चमकीला’ (दिलजीत दोसांझ) की पत्नी ‘अमरजोत’ का किरदार निभाया था। फिल्म इस साल अप्रेल में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री