न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फिर से शादी करने को तैयार हैं 51 साल की मलाइका, देशभक्ति पर उठा सवाल तो भड़क गए जावेद अख्तर

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। लोगों को उनके काम से ज्यादा निजी जिंदगी में दिलचस्पी रहती है। मलाइका फिटनेस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Aug 2025 2:05:36

2 News : फिर से शादी करने को तैयार हैं 51 साल की मलाइका, देशभक्ति पर उठा सवाल तो भड़क गए जावेद अख्तर

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। लोगों को उनके काम से ज्यादा निजी जिंदगी में दिलचस्पी रहती है। मलाइका फिटनेस, फैशन और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह 51 साल की हो चुकी हैं। मलाइका ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शादी, तलाक और दोबारा प्यार की संभावना पर खुलकर विचार व्यक्त किए। मलाइका ने पिंकविला के साथ बाचतीच में कहा कि मैं अपनी शादी को हमेशा प्यार करूंगी लेकिन जब मैंने तलाक लेने का फैसला किया, तो सभी ने मुझ पर सवाल उठाए। मुझे मतलबी तक कहा गया। समाज की सोच है कि एक औरत पहले अपने पति और बच्चे के बारे में सोचे और बाद में खुद के बारे में।

लेकिन मैंने पहले खुद को चुना और आज मैं बहुत खुश हूं। जब मलाइका से दोबारा शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हां, मैं बहुत रोमांटिक हूं और कभी ना मत कहो। मलाइका का मानना है कि जिंदगी में प्यार दोबारा भी मिल सकता है और उसे अपनाने में कोई बुराई नहीं है। मलाइका ने युवा लड़कियों को सलाह देते हुए कहा कि जल्दी शादी मत करो। पहले खुद को समझो और कुछ करो। जिंदगी का आनंद लो और जब सब चीजें समझ में आ जाएं तब शादी करो। बता दें मलाइका ने साल 1998 में सलमान खान के छोटे भाई एक्टर व फिल्ममेकर अरबाज खान के साथ शादी की थी।

उनके एक बेटा अरहान हैं। साल 2017 में मलाइका और अरबाज ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। तलाक के बाद मलाइका का नाम एक्टर अर्जुन कपूर से जुड़ा। दोनों करीब 5 साल रिलेशनशिप में रहे। पिछले साल उनका ब्रेकअप हो गया। दूसरी ओर अरबाज ने साल 2023 के अंत में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी कर ली। वे जल्द ही फिर से पिता बनने वाले हैं।

malaika arora,actress malaika arora,arbaaz khan,arjun kapoor,malaika arbaaz,malaika arjun,arhaan khan,javed akhtar,writer javed akhtar,javed akhtar troll

जावेद अख्तर ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं तो हुए ट्रॉल, फिर दिया करारा जवाब

मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर (80) ने कई लोकप्रिय गाने और सुपरहिट फिल्मों की कहानी लिखी है। अपने हुनर के चलते उन्हें काफी इज्जत दी जाती है। वे अक्सर किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं और ऐसे में उन्हें कई बार उन्हें आलोचना झेलनी पड़ती है। अब अख्तर ने शुक्रवार (15 अगस्त) को देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर एक्स (ट्विटर) के माध्यम से लोगों को शुभकामाएं दीं।

हालांकि इस दौरान एक ट्रॉलर ने उन पर अपमानजनक टिप्पणी कर दी जिसके बाद अख्तर बुरी तरह भड़क गए। सबसे पहले अख्तर ने लिखा, “मेरे सभी भारतीय बहनों और भाइयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। यह न भूलें कि यह आजादी हमें थाली में परोसी नहीं गई। आज हमें उन लोगों को याद करना चाहिए और उन्हें सलाम करना चाहिए जो हमें आजादी दिलाने के लिए जेल गए और फांसी पर चढ़ गए। आइए हम इस अनमोल तोहफे को कभी न गंवाएं।” इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, “आपको 14 अगस्त को आजादी का जश्न मनाना चाहिए।”

दरअसल पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को होता है। इस पर अख्तर ने पलटवार करते हुए कहा, “बेटा जब तुम्हारे बाप दादा अंग्रेज के जूते चाट रहे थे, मेरे बुजुर्ग देश की आजादी के लिए काला पानी में मर रहे थे। अपनी औकात में रहो।” पहले भी कई यूजर्स अख्तर के राष्ट्रप्रेम पर सवाल उठा चुके हैं। गौरतलब है कि अख्तर के परदादा फजल-ए-हक खैराबादी एक प्रतिष्ठित भारतीय इस्लामी कवि और स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन का विरोध किया था और एक फतवे के जरिए 1857 के भारतीय विद्रोह का समर्थन किया था। इस वजह से उन्हें अंडमान द्वीप समूह में निर्वासित कर दिया गया, जहां उनका निधन हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह