न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरों पर मलाइका अरोड़ा ने कह डाली यह बात, बेटे अरहान की परवरिश को लेकर कहा...

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ समय से पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार लाइमलाइट में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और सामने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 28 Jun 2024 11:10:52

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरों पर मलाइका अरोड़ा ने कह डाली यह बात, बेटे अरहान की परवरिश को लेकर कहा...

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ समय से पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार लाइमलाइट में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और सामने नजर आ रही चीजों को देख लग रहा है कि फिलहाल उनकी एक्टर अर्जुन कपूर के साथ कैमेस्ट्री बिगड़ी हुई है। हाल ही अर्जुन की बर्थडे पार्टी में मलाइका नदारद थीं। साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अर्जुन को विश भी नहीं किया। सोशल मीडिया पर उनके ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है।

हालांकि दोनों ने ही इस बारे में अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। अब मलाइका ने ब्रेकअप की खबरों पर रिएक्ट किया है। मलाइका ने हैलो मैगजीन से रिलेशनशिप और ट्रॉलिंग को लेकर बात की। मलाइका ने कहा कि मैंने किसी तरह अपने चारों ओर एक मैकेनिज्म या कहें ढाल बना लिया है, जहां से मैं नेगेटिविटी को अब और अंदर नहीं आने देती। मैंने खुद को इससे अलग कर लिया है चाहे वो लोग हों, काम का माहौल हो, सोशल मीडिया हो या ट्रॉल्स।

जैसे ही मुझे वो नेगेटिविटी महसूस होती है, मैं तुरंत पीछे हट जाती हूं। यह कुछ ऐसा है जो मैंने समय के साथ करना सीखा है। ये मुझ पर पहले ही हावी हो जाता था और जिससे मैं रात को सो नहीं पाती थी। अगर मैं कहूं कि ये चीजें मुझे बिल्कुल भी प्रभावित नहीं करती हैं तो मैं झूठ बोलूंगी। मैं भी इंसान हूं और इसलिए मैं रोऊंगी, टूट जाऊंगी और ट्रॉल होने से जुड़े सारे इमोशंस का सामना करूंगी लेकिन आप इसे कभी पब्लिकली नहीं देखेंगे।

जब मलाइका से प्यार के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं हार्डकोर रोमांटिक हूं। मैं कभी भी सच्चे प्यार के आइडिया पर गिवअप नहीं करूंगी चाहे कुछ भी हो जाए। मैं टिपिकल स्कॉर्पियो हूं तो मैं आखिरी तक अपने प्यार के लिए लड़ूंगी लेकिन मैं बहुत रियलिस्टिक भी हूं और मुझे पता है कहां पर लाइन खींचनी है।

malaika arora,actress malaika arora,arjun kapoor,actor arjun kapoor,malaika arjun,malaika arjun breakup,arbaaz khan,arhaan khan

मलाइका ने बेटे अरहान को दी यह सीख

मलाइका ने अपने बेटे अरहान खान की परवरिश के बारे में भी खुलकर बात की और बताया कि उन्होंने अपने एक्स हजबैंड अरबाज खान के साथ मिलकर बेटे की को पैरेंटिंग कैसे की, इसमें कैसे बैलेंस बनाया। मलाइका ने कहा कि जिंदगी ऐसी ही है। हम दोनों जानते थे कि बाकी सब चीजो के बावजूद और दो एडल्ट्स के बीच क्या हुआ होगा, इसका असर कभी भी बच्चे पर नहीं पड़ना चाहिए और हमने को पैरेंटिंग का एक अलग तरीका निकाला।

मैं हमेशा इस चीज का ध्यान रखती थी कि अरहान को उनके राइट्स का एहसास हो और वह खुद से अपने काम करना सीखे। मैं एक मां के रूप में चाहती थीं कि अरहान दूसरों की इज्जत करे और बिना अपनी प्रिविलेज और दूसरों पर भरोसा किए बिना काम करे। मैंने अरहान से हमेशा कहा है कि उन्हें अपने दम पर सब कुछ हासिल करना होगा। उन्हें इस बात पर डिपेंडेंट नहीं रहना है कि उनके माता-पिता कौन है। उल्लेखनीय है कि मलाइका ने अरबाज संग तलाक के कुछ साल बाद अर्जुन के साथ अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका