न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अरबाज खान एक शानदार पर्सन हैं आज मैं जो हूं उनकी वजह से हूं: मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के मोस्ट अवेटेड शो ‘मूविंग इन विद मलाइका (Moving In With Malaika)’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 06 Dec 2022 10:36:31

अरबाज खान एक शानदार पर्सन हैं आज मैं जो हूं उनकी वजह से हूं: मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के मोस्ट अवेटेड शो ‘मूविंग इन विद मलाइका (Moving In With Malaika)’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुका है। शो में मलाइका अरोड़ा ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर जो बिंदास बातें की हैं, वह वकाई में काफी दिलचस्प है। शो में मलाइका ने बताया अरबाज और उनके बीच ऐसा क्या हुआ जो नौबत तलाकतक पहुंच गई साथ ही उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को लेकर भी खुलकर बात की।

मलाइका ने शेयर किया कि उन्होंने अरबाज से सिर्फ इसलिए शादी की क्योंकि वह अपने घर से बाहर निकलना चाहती थीं। फराह खान से बात करते हुए मलाइका ने यहां तक खुलासा किया कि उन्होंने ही अरबाज को प्रपोज किया था।

उन्होंने कहा, 'मैं वही हूं जिसने अरबाज को प्रपोज किया था। कोई नहीं जानता। अरबाज ने मुझे प्रपोज नहीं किया था। यह दूसरा तरीका था। मैंने वास्तव में कहा, मैं शादी करना चाहता हूं। क्या आप तैयार हैं? बड़े प्यार से वह (अरबाज) मुड़े और मुझसे कहा, ‘तुम दिन और जगह चुन लो।’

मलाइका ने आगे बताया कि उनकी शादी में क्या गलत बातें हुईं, मलाइका ने कहा, 'मैं बहुत छोटी थी। मैं भी बदल गई। मैं जीवन में अलग चीजें चाहती थी और मुझे लगता है कि वास्तव में आज हम बेहतर लोग हैं। उन्होंने साझा किया कि दबंग की रिलीज तक उनके बीच चीजें ठीक थीं, लेकिन उसके बाद हम लोग बहुत चिड़चिड़े हो गए और अलग होने लगे।'

मलाइका ने बताया कि अरबाज खान एक शानदार पर्सन हैं उन्होंने मुझे वो बनने दिया जो आज मैं हूं। मुझे लगता है कि मुझमें वो बहुत सारा हिस्सा जो आज मैं हूं वो उनकी वजह से ही हूं, क्योंकि उन्होंने मुझे वो बनने दिया जो मैं हूं।

मलाइका ने बताया कि उनकी सर्जरी के बाद उनके साथ खड़े थे। वह कहती हैं कि जब वह वीलचेयर पर ऑपरेशन थिएटर से बाहर आई थीं और सामने जो इंसान सबसे पहले खड़े नजर आए थे वह कोई और नहीं बल्कि अरबाज ही थे। मलाइका ने अरबाज की तारीफ करते हुए कहा कि वह ऐसे इंसान हैं जो परिस्थितियों की परवाह किए बिना आपके साथ खड़े रहते हैं।

बता दें कि मलाइका और अरबाज की शादी साल 1998 में हुई थी। साल 2016 मार्च में उन्होंने अलग होने की घोषणा की। शादी के 18 साल बाद साल 2017 में वे ऑफिशली अलग हो गए। मलाइका और अरबाज को एक बेटा अरहान भी है

मलाइका ने ये भी कहा कि उन्होंने अपनी पूरी लाइफ में सही फैसले लिए हैं। ये बातें करते हुए मलाइका इमोशनल हो जाती हैं और रो पड़ती हैं, जिसके बाद फराह ने उन्हें संभालने के लिए गले से लगा लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका