न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा ने छत से कूदकर की आत्महत्या, मौके पर पहुंचे एक्ट्रेस के एक्स पति अरबाज खान

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में आज बुधवार (11 सितंबर) बहुत दुखद समाचार लेकर आया है। मलाइका के पिता अनिल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Sep 2024 1:25:31

मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा ने छत से कूदकर की आत्महत्या, मौके पर पहुंचे एक्ट्रेस के एक्स पति अरबाज खान

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में आज बुधवार (11 सितंबर) बहुत दुखद समाचार लेकर आया है। मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। खबर आ रही है कि उन्होंने अपने बांद्रा में मौजूद घर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। अभी तक आत्महत्या की वजह साफ नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि ये घटना आज सुबह 9 बजे के करीब की है।

मलाइका पुणे में थीं, जैसे ही उन्हें ये शॉकिंग खबर मिली वह अस्पताल के लिए रवाना हो गईं। शव को अस्पताल में रखा गया है। मलाइका के एक्स पति अरबाज खान खबर मिलते ही परिवार के साथ मौके पर पहुंचे। अनिल के घर की दूरी सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से महज 5 मिनट की दूरी पर है। अरबाज के साथ सीनियर इंस्पेक्टर मराठे और डीसीपी सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मलाइका और उनकी बहन अमृता अरोड़ा इस घटना से गहरे सदमे में हैं और परिवार इस कठिन समय का सामना कर रहा है। मलाइका के पिता की निधन की खबर सुनते ही पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। कई सितारों ने सोशल मीडिया पर संवेदना व्यक्त की है और मलाइका के परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति जताई है।

malaika arora,actress malaika arora,amrita arora,anil arora,anil arora death,anil arora suicide,malaika anil,arbaaz khan

पिछले कुछ समय से लगातार बीमार चल रहे थे अनिल अरोड़ा

अनिल अरोड़ा के इस आत्महत्या के कदम से सभी हैरान हैं और सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? क्या उनके जीवन में किसी प्रकार की मानसिक या भावनात्मक समस्या थी? या फिर यह कोई अन्य कारण था जिसने उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर किया? कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अनिल पिछले साल बीमार हुए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पिछले कुछ वक्त से वे लगातार बीमार चल रहे थे।

अनिल पंजाबी हिंदू परिवार से थे। उनका परिवार बॉर्डर पर बसे पंजाब के फाजिल्का जिले का रहने वाला था। वे भारतीय मर्चेंट नेवी में जॉब कर चुके हैं। अनिल ने मलयाली क्रिश्चियन परिवार से आने वाली जॉयस पोलीकार्प से शादी की थी। बता दें साल 2022 में मलाइका ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्होंने अपने जीवन के शुरुआती वर्षों में कठिन समय का सामना किया। उन्होंने याद किया कि कैसे वह केवल 11 वर्ष की थीं जब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री