न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए मलाइका कर रही हैं ऐसा, विक्की ने शेयर किया ‘महाअवतार’ का पहला पोस्टर

एक्ट्रेस व मॉडल मलाइका अरोड़ा की पहचान बॉलीवुड की फैशन आइकन और फिटनेस क्वीन के रूप में भी है। मलाइका के लिए पिछला...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Nov 2024 2:10:21

2 News : पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए मलाइका कर रही हैं ऐसा, विक्की ने शेयर किया ‘महाअवतार’ का पहला पोस्टर

एक्ट्रेस व मॉडल मलाइका अरोड़ा की पहचान बॉलीवुड की फैशन आइकन और फिटनेस क्वीन के रूप में भी है। मलाइका के लिए पिछला कुछ समय कठिन रहा है। सितंबर में मलाइका के पिता अनिल मेहता का अचानक निधन हो गया, जिसने उन्हें गहरा सदमा लगा। अनिल छठी मंजिल से गिर गए थे। इसे पहले आत्महत्या बताया गया। मलाइका ने अब पिता के निधन के बाद पहली बार इस दुखद घटना को लेकर चुप्पी तोड़ी।

मलाइका ने कहा कि ये वक्त मेरे और परिवार के लिए बहुत कठिन है। इस दुख को भरने में समय लगेगा, लेकिन हमें जीवन में आगे बढ़ना ही होगा। मेरे पिता यही चाहते थे कि मैं और मेरी बहन अमृता अपने जीवन में मजबूती से आगे बढ़ें। मैं जल्द ही एक विशेष प्रोजेक्ट लेकर आ रही हूं, जो मेरे पिता के प्रति मेरी श्रद्धांजलि होगी। ये उनके प्रति मेरे प्यार और सम्मान को व्यक्त करने का तरीका होगा। यह प्रोजेक्ट मुझे मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने का जरिया भी है।

फिलहाल मलाइका स्पोर्ट्सवियर, हेल्दी फूड्स, फैशन, लग्जरी बैग्स, ब्यूटी और वेलनेस, रियल एस्टेट, मिनरल वाटर जैसे क्षेत्रों में नए प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। मलाइका कहा कि मैं इन सभी ब्रांड्स को लेकर बहुत उत्साहित हूं और इन प्रोजेक्ट्स के जरिए पिता के सपनों को साकार करना चाहती हूं। बता दें कि पिता के निधन के समय मलाइका के एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने उन्हें संभाला था। तब दोनों को साथ देख लगा कि शायद वे एक ही हैं, लेकिन उसके बाद से उन दोनों को एक बार भी साथ नहीं देखा गया। इसका मतलब है कि उनका ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि उन्होंने अभी तक इसका ऐलान नहीं किया है।

खतरनाक लुक में दिखे विक्की कौशल, ‘महाअवतार’ मूवी में करेंगे ‘परशुराम’ का रोल

एक्टर विक्की कौशल लगातार सुर्खियों में रहते हैं। उनकी पिछली फिल्म तृप्ति डिमरी के साथ ‘बैड न्यूज’ थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास परफोरमेंस नहीं दे पाई। अब विक्की ने आज बुधवार (13 नवंबर) को अपनी अपकमिंग फिल्म 'महाअवतार' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। इसमें विक्की ‘परशुराम’ का किरदार निभाते नजर आएंगे। विक्की का लुक काफी धांसू लग रहा है। विक्की फरसे के साथ खतरनाक लुक में दिख रहे हैं। विक्की बड़ी-बड़ी दाढ़ी-मूछों और गुस्से भरे चेहरे के साथ नजर आ रहे हैं।

फिल्म को ‘स्त्री’ के डायरेक्टर अमर कौशिक निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म साल 2026 में क्रिसमस पर रिलीज होगी। विक्की ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का अनाउंसमेंट कर दिया। फिल्म की दूसरी स्टारकास्ट की जानकारी अभी रिवील नहीं की गई है। विक्की इन दिनों अपनी फिल्म ‘छावा’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, जो 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के साथ टकराव से बचने के लिए इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाया है।

इसमें ‘एनिमल’ फेम साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर हैं। कहानी हिस्टोरिकल वॉर ड्रामा पर बेस्ड है। विक्की एक और फिल्म लव एंड वॉर के लिए भी लाइमलाइट में हैं, जिसमें वे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री