मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को वेलेंटाइन के मौके पर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालाकि, वीडियो देखने के बाद लोगों ने मलाइका को ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल, मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Troll) को वायरल वीडियो में एयरपोर्ट में एंट्री और चेकइन करते हुए देखा गया। लेकिन लोगों का ध्यान उनके पीछे आ रहे बॉडीगार्ड पर गया। जो गाड़ी में से उनका हैंडबैग और जूस मग समेत कई समान निकालते हुए देखा गया। इतना ही नहीं, वह इन सामान को अपने हाथ में पकड़े-पकड़े मलाइका के पीछे चलते-चलते देखा गया।














