न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

दिलजीत दोसांझ की फिल्म मैं वापस आऊंगा ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 दिनों में 50.95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। जानिए फिल्म की कमाई, डेली कलेक्शन और किन फिल्मों के बीच भी यह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 02 Jul 2026 8:57:43

दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

12 जून को सिनेमाघरों में एक साथ कई बड़ी फिल्मों की रिलीज के चलते बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। इसी दिन कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', दिलजीत दोसांझ अभिनीत 'मैं वापस आऊंगा' और विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' दर्शकों के बीच पहुंचीं। तीनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद थी, लेकिन निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' लगातार मजबूत प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा चर्चा बटोरने में सफल रही।

रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया का फायदा इसे लगातार मिल रहा है। यही वजह है कि रिलीज के तीन सप्ताह बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार बनी हुई है और यह लगातार नए आंकड़े अपने नाम कर रही है।

20 दिनों में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी 'मैं वापस आऊंगा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अब 20 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान फिल्म ने अपनी कहानी, निर्देशन और कलाकारों के अभिनय के दम पर दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सराहना हासिल की है। दिलजीत दोसांझ सहित पूरी स्टार कास्ट के प्रदर्शन की खूब तारीफ हो रही है।

कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये के साथ अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद धीरे-धीरे फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रिलीज के 20वें दिन यानी बुधवार को फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 50.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अवधि - कमाई
पहला सप्ताह -12.25 करोड़ रुपये
दूसरा सप्ताह -22.55 करोड़ रुपये
15वां दिन -2.75 करोड़ रुपये
16वां दिन - 4.25 करोड़ रुपये
17वां दिन - 4.50 करोड़ रुपये
18वां दिन -1.50 करोड़ रुपये
19वां दिन - 1.75 करोड़ रुपये
20वां दिन - 1.40 करोड़ रुपये
कुल नेट कलेक्शन - 50.95 करोड़ रुपये

कई बड़ी फिल्मों के बीच भी बरकरार है रफ्तार

'मैं वापस आऊंगा' में दिलजीत दोसांझ के साथ शरवरी, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। रिलीज के दिन से ही फिल्म को कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' और विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' जैसी फिल्मों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा।

इतना ही नहीं, सिनेमाघरों में पहले से वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' और राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेड्डी' भी दर्शकों को आकर्षित कर रही थीं। वहीं अब अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' और शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' जैसी नई रिलीज भी बॉक्स ऑफिस की दौड़ में शामिल हो चुकी हैं।

कई बड़ी फिल्मों के बीच कड़े मुकाबले के बावजूद 'मैं वापस आऊंगा' अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। लगातार मिल रही दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और स्थिर कमाई यह संकेत दे रही है कि आने वाले दिनों में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन जारी रख सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती