Main Tere Ishq Mein 2.O: धर्मेंद्र के 53 साल पुराने हिट गाने का रीमेक, देखकर फैंस हुए हैरान
धर्मेंद्र के 53 साल पुराने सुपरहिट गाने “मैं तेरे इश्क में मर ना जाऊं कहीं” का रीमेक Main Tere Ishq Mein 2.O रिलीज, जिसमें दानिश अल्फाज और बोहेमिया ने श्रद्धांजलि दी। वीडियो में ईशा मालवीय के डांस मूव्ज और सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन वायरल हो रहे हैं।
Posts by : Jhanvi Gupta |
Updated on: Sun, 08 Feb 2026 9:26:51
बॉलीवुड के लेजेंड अभिनेता धर्मेंद्र भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी फिल्मों, गानों और यादगार अंदाज के जरिए वे आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। उनके रोमांटिक अंदाज और सदाबहार स्टाइल को लोग आज भी बहुत पसंद करते हैं। इसी क्रम में धर्मेंद्र का 53 साल पुराना सुपरहिट गाना अब एक बार फिर चर्चा में है। बात हो रही है 1973 में रिलीज हुई फिल्म लोफर के गाने “मैं तेरे इश्क में मर ना जाऊं कहीं” की। हाल ही में सिंगर दानिश अल्फाज और रैपर बोहेमिया ने इस गाने का रीमेक “Main Tere Ishq Mein 2.O” रिलीज किया, जो सोशल मीडिया पर तीव्र प्रतिक्रिया का कारण बन गया है।