न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सिराज को डेट करने के सवाल पर माहिरा ने दिया यह जवाब, फराह ने बेटियों व बेटे को लेकर बताई बात

एक्ट्रेस माहिरा शर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी भारतीय क्रिकेटर दाएं हाथ के तेज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 04 Mar 2025 12:10:15

2 News : सिराज को डेट करने के सवाल पर माहिरा ने दिया यह जवाब, फराह ने बेटियों व बेटे को लेकर बताई बात

एक्ट्रेस माहिरा शर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी भारतीय क्रिकेटर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के साथ डेटिंग की खबरें लंबे समय से हैं। ऐसे में अब माहिरा ने सिराज के साथ अपने रिश्ते की सच्चाई के बारे में बताया है। माहिरा ने हाल ही में फिल्मी ज्ञान से बात की और सिराज के साथ रिश्ते को लेकर फैंस के सवालों का जवाब दिया। माहिरा ने साफ किया कि वो किसी को डेट नहीं कर रही हैं और ऐसी अटकलों पर रिएक्शन नहीं देना चाहती हैं।

माहिरा ने कहा कि लोग अक्सर उन्हें अलग-अलग लोगों, यहां तक कि उनके को-एक्टर्स के साथ भी जोड़ते हैं और वीडियो एडिट करते हैं, जो कि उनके कंट्रोल में नहीं है। मैं कभी भी चीजें क्लियर नहीं करती हूं फिर चाहे कोई मेरे बारे में अच्छा बोल रहा है या फिर बुरा। माहिरा खुद को रिएक्ट ना करने वाली इंसान बताती हैं। हाल ही माहिरा की मां ने भी बेटी और सिराज के अफेयर की खबरों पर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने टाइम्स नाऊ से बातचीत में इसे महज एक अफवाह बताया था। उन्होंने कहा था कि माहिरा फेमस हैं और इसलिए उनका नाम अलग-अलग सेलिब्रिटी के साथ जुड़ता रहता है। क्या इन अफवाहों पर विश्वास करना चाहिए?

गौरतलब है कि माहिरा और सिराज के अफेयर की खबर पिछले साल आई थी। इसके बाद नवंबर में सिराज ने माहिरा की इंस्टाग्राम फोटो को लाइक किया था, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप रूमर्स तेज हो गए थे। माहिरा ने भी लंबे समय तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दी, जिससे अटकलें तेज होती चली गईं। हाल ही उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पैपराजी के सिराज का नाम लेने पर माहिरा शरमाती हुई नजर आई थीं। माहिरा ‘बिग बॉस 13’ में एक्टर पारस छाबड़ा के साथ रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में रहीं। शो के खत्म होने के बाद भी दोनों को स्पॉट किया जाता रहा था लेकिन रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया और वे अलग हो गए।

mahira sharma,actress mahira sharma,bigg boss,mohammed siraj,mahira siraj,cricketer siraj,farah khan,celebrity masterchef,rubina khan,farah rubina,farah children

फराह खान ने कहा, मैं अपने बच्चों को हर जगह ट्रैक करती हूं

कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान इन दिनों कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ में जज के रूप में नजर आ रही हैं। शो के दौरान दिए गए कुछ बयानों के कारण वह ट्रॉल हो गई थीं। हाल ही पूर्व में बिग बॉस की विजेता रह चुकीं एक्ट्रेस रुबीना खान उनके घर गईं। दोनों ने मिलकर बटर पनीर और पहाड़ी चटनी बनाई। इसके बाद दो साल पहले जुड़वा बच्चों को जन्म देने वालीं रुबीना ने फराह से पैरेंटिंग टिप्स मांगे। फराह ने कहा कि मेरे तीनों बच्चे 17 साल के हैं, लेकिन अभी भी पढ़ाई में ही अपना ध्यान लगाते हैं।

अभी उनका जन्मदिन था और उन्होंने कहा कि वे अपने जन्मदिन पर परिवार के साथ डिनर करना चाहते हैं। मैं बताऊं रुबीना, टचवुड, उन्होंने क्लब में जाकर पार्टी करने की जिद नहीं की। मेरी बेटियां तो आज तक क्लब गई ही नहीं हैं और न उन्होंने कभी मेकअप किया है। उन्होंने तो अपनी आईब्रोज तक नहीं बनवाई हैं। उनका पूरा ध्यान पढ़ाई पर है। मैं थोड़ी स्ट्रिक्ट मां हूं। मेरे बच्चे जहां चाहते हैं वहां जाते हैं, लेकिन मैं उन्हें हर जगह ट्रैक करती रहती हूं।

हम हर रोज बैठकर गॉसिप करते हैं ताकि मुझे पता चले कि उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है। मैं बेटे के साथ ज्यादा स्ट्रिक्ट हूं क्योंकि मुझे उसे समझाना पड़ता है कि लड़कियों के साथ कैसे बिहेव करना चाहिए। तुम्हारे दोस्त तुम्हारी बहनों के बारे में गलत बात नहीं कर सकते हैं। अगर तुम्हारे दोस्त लड़कियों के बारे में कुछ गलत बोल रहे हैं तो तुम्हें उसमें हिस्सा नहीं लेना है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ