न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणबीर के साथ वायरल फोटो के बाद डिप्रेशन में थीं माहिरा, कपिल ने एटली मामले में दी सफाई

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने साल 2018 में ‘रईस’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में एंट्री ली थी। इसमें वह शाहरुख खान के साथ नजर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Dec 2024 8:05:07

2 News : रणबीर के साथ वायरल फोटो के बाद डिप्रेशन में थीं माहिरा, कपिल ने एटली मामले में दी सफाई

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने साल 2018 में ‘रईस’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में एंट्री ली थी। इसमें वह शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। बहरहाल माहिरा किसी और वजह से चर्चाओं में हैं। माहिरा की सालों पहले रणबीर कपूर के साथ कुछ फोटो वायरल हुई थीं। इनमें माहिरा को व्हाइट बैकलेस ड्रेस पहने हाथ में सिगरेट लिए देखा गया था। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं, जिसके बाद माहिरा को काफी ट्रॉलिंग का सामना करना पड़ा था। माहिरा पर इसका गहरा असर हुआ और वह डिप्रेशन फेज में चली गई थीं।

माहिरा ने अब इस बारे में बात की है। माहिरा ने बीबीसी एशियन नेटवर्क के साथ बातचीत में कहा कि ये बहुत क्रेजी जर्नी रही है। मेरी ऑडियंस ने मेरे साथ इस जर्नी को जिया है। तलाक और बच्चे के साथ अकेले ही मैंने इस जर्नी को देखा है। और वो फोटो सामने आ गए और मुझे बैन कर दिया गया। ये बिल्कुल पागल कर देने वाला था। वो बहुत मुश्किल समय था। उसमें ऐसे मोमेंट्स भी थे जो मुश्किल थे लेकिन मैंने उन्हें किसी के साथ शेयर करने के बारे में नहीं सोचा। जब वो फोटो वायरल हुई तो उस वक्त मैं सोचने लगी थीं कि क्या मेरा करिअर खत्म हो गया है?

‘लिटिल लिटिल व्हाइट ड्रेस’ एक आर्टिकल भी आया था। उसमें लिखा था कि एक एक्ट्रेस ने वो सक्सेस पाई है जो पाकिस्तान में किसी और ने नहीं पाई है। सब खत्म हो गया है। अब उसके साथ क्या होगा? ये सब पढ़कर मैं खुद से कह रही थी क्या तुम पागल हो? वो फेज बहुत मुश्किल था। मैं बिस्तर से ही नहीं निकलती थी और रोजाना रोती थी। इसने मेरी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को प्रभावित किया। पर्सनल साइड पर बहुत कुछ हुआ था।

mahira khan,actress mahira khan,ranbir kapoor,mahira ranbir,raees,shahrukh khan,mahira depression,kapil sharma,comedian kapil sharma,atlee,kapil atlee,baby john

एटली से पूछे गए सवाल के बाद सोशल मीडिया पर ट्रॉल हो रहे हैं कपिल शर्मा

हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो का दूसरा सीजन खत्म हुआ है। शनिवार (14 दिसंबर) को टेलीकास्ट हुए अंतिम एपिसोड में बेबी जॉन की टीम फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची, जिसमें ‘जवान’ बनाने वाले डायरेक्टर एटली, वरुण धवन, वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश शामिल थे। शो में खूब धमाल और मस्ती हुई। हालांकि एक गलत वजह से शो के होस्ट कपिल घिर गए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इसमें कपिल अपने चिर-परिचित अंदाज में एटली से सवाल पूछते नजर आए। लेकिन लोगों ने यह समझा कि कपिल ने एटली के लुक्स का मजाक उड़ाया है। इसके बाद कपिल को जबरदस्त तरीके से ट्रॉल किया जा रहा है। अब कपिल ने इस पर रिएक्शन दी है। कपिल ने अपनी सफाई में ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, “सर, क्या आप मुझे समझा सकते हैं कि मैंने इस वीडियो में लुक्स के बारे में कब और कहां बात की?

कृपया सोशल मीडिया पर नफरत न फैलाएं, शुक्रिया। सभी लोग देखें और खुद फैसला करें, किसी के ट्वीट को फॉलो न करें।” बता दें कपिल ने एटली से पूछा था कि आप एक बड़े डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बन गए हैं, खासकर 'जवान' की रिलीज के बाद। लेकिन अगर ऐसा हो कि जब आप पहली बार किसी बड़े स्टार से मिलने जाएं तो वह पूछे कि एटली कहां हैं?

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री