न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस के साथ लंदन में हुई बदसलूकी का वीडियो वायरल, ट्रैफिक रूल तोड़ने पर एक्टर के खिलाफ होगा एक्शन

शाहरुख खान के साथ ‘रईस’ फिल्म में काम कर चुकीं पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस माहिरा खान का लंदन से एक वीडियो सामने आया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 27 May 2025 1:53:54

2 News : इस एक्ट्रेस के साथ लंदन में हुई बदसलूकी का वीडियो वायरल, ट्रैफिक रूल तोड़ने पर एक्टर के खिलाफ होगा एक्शन

शाहरुख खान के साथ ‘रईस’ फिल्म में काम कर चुकीं पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस माहिरा खान का लंदन से एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख हर कोई हैरान है। लंदन में माहिरा के साथ बदसलूकी हुई है और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि माहिरा भारी भीड़ में फंसी हुई हैं। उनके आस-पास सैकड़ों लोग हैं और माहिरा किसी तरह बचकर वहां से निकलने की कोशिश कर रही हैं। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इसी भीड़ में माहिरा के साथ कुछ लोगों ने बदतमीजी की।

उनके पीछे पाकिस्तान के दिग्गज एक्टर हुमायूं सईद भी दिखाई दे रहे हैं जो परेशान से लग रहे हैं। सुरक्षाकर्मी माहिरा को घेरे में लेकर किसी तरह भीड़ से बचाते नजर आ रहे हैं। वीडियो पर गौर करने पर पता चलता है कि उनके फैंस उनकी एक झलक के लिए वहां से हिलने को तैयार नहीं थे। इस बीच गार्ड ने उन्हें जोर से पकड़ा हुआ है, जिससे माहिरा असहज सी दिख रही हैं। बता दें माहिरा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव गुरु’ के प्रमोशन के सिलसिले में लंदन गई थीं। माहिरा साल 2017 में आई ‘रईस’ फिल्म में थीं।

उनके काम को खासा पसंद किया गया था। उनका बॉलीवुड डेब्यू कामयाब रहा था और फिल्म थी। करीब 92 करोड़ रुपए के बजट में बनी मूवी ने भारत में 190.95 करोड़ का बिजनेस किया था। दुनियाभर में यह आंकड़ा 281.45 करोड़ रुपए रहा। बता दें पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी सितारों पर बैन लगा दिया गया है। इसी कारण फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ रिलीज नहीं हो पाई।

लाहौल स्पीति में हेलमेट बगैर बाइक राइडिंग करते दिखे सोनू सूद, थे शर्टलेस

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सोनू सूद विवाद में फंस गए हैं। हिमाचल प्रदेश में शर्टलेस और बिना हेलमेट के बाइक राइडिंग करने के चलते सोनू के खिलाफ लाहौल स्पीति पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं। एक्स (ट्विटर) पर कुछ यूजर्स ने सोनू का वीडियो शेयर किया और साथ में लाहौल स्पीति पुलिस को भी टैग किया। इस पर एक्शन लेते हुए अब पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं। यह वीडियो सूबे के कोल्ड डेजर्ट माने जाने वाले जिले लाहौल स्पीति का है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने सोनू की लापरवाही के चलते आलोचना शुरू कर दी और एक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। एक यूजर ने लिखा, "आपने हमेशा लोगों को प्रेरित किया, लेकिन बिना हेलमेट के बाइक चलाकर गलत उदाहरण पेश न करें।" एक अन्य कमेंट में लिखा, "अगर मशहूर हस्तियां ही ऐसा करने लगेंगी तो युवाओं को क्या संदेश मिलेगा?" कुछ लोगों ने कार्रवाई की मांग की। लाहौल स्पीति की एसपी इल्मा अफरोज ने अपने संदेश में बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक अभिनेता को जिला में यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए देखा गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह वीडियो वर्ष 2023 का प्रतीत होता है, फिर भी इसकी सत्यता की जांच हेतु कार्य डीएसपी मुख्यालय, केलांग को सौंपा गया है। कानून के अनुसार जो भी आवश्यक कार्रवाई बनती है, वह जिला पुलिस द्वारा अमल में लाई जाएगी। जिला पुलिस लाहौल-स्पीति सभी नागरिकों एवं पर्यटकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा अनुशासित एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाएं।

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज