न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करिअर बचाने को महिमा ने छुपाई थी गंभीर चोट, अजय ने दिया साथ, आमिर के एक्स ससुर का निधन

मशहूर एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने साल 1997 में सुभाष घई के डायरेक्शन वाली फिल्म ‘परदेस’ से करिअर की शुरुआत की थी। महिमा जब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 02 Oct 2024 12:49:37

2 News : करिअर बचाने को महिमा ने छुपाई थी गंभीर चोट, अजय ने दिया साथ, आमिर के एक्स ससुर का निधन

मशहूर एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने साल 1997 में सुभाष घई के डायरेक्शन वाली फिल्म ‘परदेस’ से करिअर की शुरुआत की थी। महिमा जब लोकप्रियता की ओर बढ़ रही थीं, तब उनके साथ एक खतरनाक दुर्घटना घटी। इससे महिमा के चेहरे में 67 कांच के टुकड़े घुस गए थे। इससे उनके चेहरे पर निशान पड़ गए। महिमा नहीं चाहती थीं कि इस वजह से उनके करिअर को किसी तरह का नुकसान पहुंचे इसलिए उन्होंने अपने ‘दिल क्या करे’ मूवी (1999) के एक्टर अजय देवगन और डायरेक्टर प्रकाश झा से अनुरोध किया कि वे किसी को भी यह घटना नहीं बताए।

महिमा ने रेडियो नशा के साथ बातचीत के दौरान कहा कि जब यह घटना हुई, तो मुझे एहसास ही नहीं हुआ कि मेरे चेहरे पर कई कट हैं। जब मैं बाथरूम में गईं और शीशे में देखा, तो पता चला कि मेरे चेहरे पर चोट हैं। हालांकि मैं प्रकाश झा से कह रही थीं कि अगर कुछ नहीं हुआ है, तो फिल्म की शूटिंग जारी रखनी चाहिए लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया और सुझाव दिया कि मुझे इंतजार करना चाहिए, बाहर जाना चाहिए और नई तारीखों के बारे में बात करनी चाहिए।

जब प्रकाश फिल्म के एक्टर और निर्माता अजय देवगन से बातचीत करने के बाद लौटे, तो मैंने सबसे पहले उनसे कहा कि कृपया किसी को न बताएं कि मैं इससे गुजरी हूं। मुझे कम से कम कोशिश करने दीजिए और देखिए कि मैं अपने करिअर को कैसे बचा सकती हूं। तब से दोनों सेलेब्स और प्रोडक्शन टीम ने कभी इस बारे में किसी से बात नहीं की।

यह सराहनीय है। मैं सेट पर जाती थी और हर कोई इसे देख सकता था। मैं दूसरे करिअर ऑप्शन के बारे में सोच रही थी। आज भी, मेरी एक आंख दूसरी से छोटी है। उस समय यह बहुत तनावपूर्ण था। मैं कभी भी कैमरे का सामना सीधे नहीं करती थीं और हमेशा अपना चेहरा थोड़ा झुका लेती थीं।

mahima chaudhary,actress mahima chaudhary,mahima face injury,dil kya kare,prakash jha,ajay devgn,reena dutta,reena father dead,aamir khan

आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता के पिता ने दुनिया को कहा अलविदा

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। सुपरस्टार आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता के पिता का निधन हो गया है। उल्लेखनीय है कि रीना के पिता ने आज बुधवार (2 अक्टूबर) को अंतिम सांस ली। अभी तक मौत का कारण सामने नहीं आया है। इस बीच आमिर, रीना के घर पहुंच गए हैं जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान आमिर काफी दुखी नजर आए।

आमिर की मां भी रीना के घर पहुंची हैं। उल्लेखनीय है कि आमिर ने 18 अप्रैल 1986 को रीना के साथ गुपचुप तरीके से शादी की थी। दोनों अलग-अलग धर्म से वास्ता रखते थे। रीना हिंदू, जबकि आमिर मुस्लिम थे। रीना के पिता एक वायु सेना अधिकारी थे। उन्हें यह रिश्ता मंजूर नहीं था। आमिर और रीना का 16 साल बाद साल 2002 में तलाक हो गया। कपल के दो बच्चे हैं जिनका नाम जुनैद और आयरा है।

आयरा की इसी साल की शुरुआत में जिम ट्रेनर नुपुर शिखरे के साथ शादी हुई थी। आमिर ने तलाक के तीन साल बाद 2005 में फिल्ममेकर किरण राव के साथ दूसरी शादी कर ली थी। आमिर का किरण से भी तीन साल पहले तलाक हो चुका है। दोनों के एक बेटा आजाद है। इसी साल आमिर व रीना के बेटे जुनैद ने ‘महाराज’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री