न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

माही विज बनने वाली थीं जुड़वा बच्चों की मां, लेकिन कोख में ही जुदा हो गई एक संतान; सालों बाद छलका दर्द

माही विज ने हाल ही में खुलासा किया कि वह जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली थीं, लेकिन एक बच्चे को उन्होंने कोख में ही खो दिया। बेटी तारा के जन्म से पहले की इस भावुक कहानी ने उनके जीवन का एक दर्दनाक पहलू उजागर किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Jul 2025 7:53:04

माही विज बनने वाली थीं जुड़वा बच्चों की मां, लेकिन कोख में ही जुदा हो गई एक संतान; सालों बाद छलका दर्द

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस माही विज ने अपने दमदार अभिनय और सहज अंदाज़ से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। हाल के दिनों में वे और उनके पति जय भानुशाली के तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में रहीं, जिन पर माही ने खुलकर जवाब देते हुए मीडिया को भी आड़े हाथों लिया। लेकिन इस बार माही ने एक ऐसी निजी और भावनात्मक बात साझा की है, जिसे सुनकर किसी की भी आंखें नम हो सकती हैं। उन्होंने सालों पुराना एक जख्म भरा किस्सा साझा किया है, जो आज भी उनके दिल में गहराई से बसा हुआ है।

जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली थीं माही विज

माही विज ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली थीं, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्होंने अपनी एक संतान को कोख में ही खो दिया। माही विज और जय भानुशाली की बेटी तारा का जन्म IVF के जरिए हुआ था। लेकिन उस समय एक और बच्चा माही के गर्भ में पल रहा था, जिससे वे कभी गोद में नहीं उठा सकीं।

दोनों बच्चे थे अलग-अलग सैक में

इंटरव्यू में माही ने बताया, “मेरी कोख में जुड़वा बच्चे थे और दोनों ही अलग-अलग सैक में थे। तारा का सैक ठीक तरह से विकसित हो रहा था और दूसरा सैक धीरे-धीरे बन रहा था। हमें उम्मीद थी कि सब अच्छा होगा। लेकिन धीरे-धीरे डॉक्टर ने बताया कि दूसरे बेबी की ग्रोथ नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि दुआ कीजिए कि सब अपने आप ठीक हो जाए, क्योंकि कमजोर बच्चा स्वस्थ बच्चे के लिए खतरा बन सकता है।” इस बयान से माही के दिल में उस वक्त के तनाव, डर और टूटते हुए सपनों की झलक साफ मिलती है।

खून देख बुरी तरह डर गई थीं माही

माही ने आगे बताया कि एक दिन उन्हें बाथरूम में खून दिखाई दिया, जिससे वह बुरी तरह घबरा गईं। मैं बहुत डरी हुई थी। मुझे प्रेग्नेंट होने की खुशी मिली ही थी कि अचानक खून देख कर सबकुछ जैसे टूट गया। मैं तुरंत क्लिनिक गई। डॉक्टर ने कहा कि यह एक तरह से आशीर्वाद है, क्योंकि कमजोर बच्चा तारा के लिए खतरा बन सकता था।

यह क्षण माही के लिए भावनात्मक रूप से बेहद कठिन था, जब एक जीवन के आने की खुशी में ही दूसरे जीवन के चले जाने का ग़म छिपा था।

मां बनने का इंतजार हुआ था लंबा

माही विज ने शादी के कई सालों बाद 2019 में बेटी तारा को जन्म दिया, और तब जाकर उन्हें मां बनने का सुखद एहसास मिला। लेकिन आज जब वो उस दौर को याद करती हैं, तो खुशी के साथ-साथ एक अधूरा खालीपन भी महसूस होता है, जिसे शायद शब्दों में बयान कर पाना मुश्किल है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी