न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जय से तलाक की खबरों पर भड़कीं माही ने दिया मुंहतोड़ जवाब, शेफाली के पति पराग ने शेयर किया इमोशनल नोट

एक्टर जय भानुशाली और एक्ट्रेस माही विज टीवी की दुनिया के पावरफुल कपल हैं। फैंस उनसे बेइंतेहा प्यार करते हैं और हमेशा उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 04 Jul 2025 12:12:35

2 News : जय से तलाक की खबरों पर भड़कीं माही ने दिया मुंहतोड़ जवाब, शेफाली के पति पराग ने शेयर किया इमोशनल नोट

एक्टर जय भानुशाली और एक्ट्रेस माही विज टीवी की दुनिया के पावरफुल कपल हैं। फैंस उनसे बेइंतेहा प्यार करते हैं और हमेशा उनके बारे में जानने को बेकरार रहते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से लगातार उनके तलाक की खबरें आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों का रिश्ता मुश्किल वक्त से गुजर रहा है और वे जल्द ही अलग होने की योजना बना रहे हैं। अब इन खबरों को लेकर माही ने रिएक्शन दी है। माही ने एक इंटरव्यू में चुप्पी तोड़ मुहंतोड़ जवाब दिया। माही ने हॉटरफ्लाई के साथ बातचीत में कहा कि अगर ऐसा है भी तो मैं आपको क्यों बताऊं? क्या तुम मेरे अंकल हो? क्या तुम मेरे वकील की फीस भर दोगे?

आप लोग ऐसी खबरें क्यों उड़ाते है किसी के तलाक या फिर सेपरेशन की। मैंने कमेंट सेक्शन देखा है। कई लोगों ने लिखा-माही तो डीसेंट है जय ऐसा है। किसी और ने लिखा कि जय अच्छा है माही ही ऐसी है। उन्हें बस किसी ना किसी को ब्लेम करना होता है। क्या आप लोगों को सच पता है। आप लोग क्या जानते हैं। लोग सिंगल मदर्स और तलाक को काफी अलग तरह से देखते हैं। लोगों को लगता है कि अब बड़ा ड्रामा होने वाला है और बड़ा इशू होगा। लोग एक-दूसरे पर कीचड़ उछालते हैं। मुझे लगता कि लोगों के ऊपर सोसाइटी का बहुत ज्यादा प्रेशर है। आप लोग जियो और जीने दो। माही ने आगे कहा कि मैं और जय पैरेंटिंग को लेकर अलग-अलग विचार रखते थे।

मैं शादी के शुरुआती दिनों में ही मां बनना चाहती थीं और इसके लिए IVF प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी, लेकिन जय इसके लिए तैयार नहीं थे और उन्हें थोड़ा और समय चाहिए था। बस, और कुछ भी नहीं है। लोग बिना सच जाने किसी की जिंदगी के बारे में अटकलबाजी करते हैं, जो गलत है। गौरतलब है कि माही और जय ने साल 2010 में शादी की थी। उनके तीन बच्चे तारा, खुशी और राजवीर हैं। जहां माही और जय ने राजवीर और खुशी को गोद लिया, वहीं तारा उनकी खुद की बेटी हैं। साल 2019 में जय और माही आईवीएफ के जरिए बेटी तारा के पेरेंट्स बने थे। बता दें माही और जय ने साल 2013 में डांसिंग रियलिटी शो नच बलिए 5 का खिताब जीता था। इसके अलावा दोनों कई टीवी शो में नजर आ चुके हैं।

पराग त्यागी ने लिखा, शेफाली को उनकी रोशनी के लिए याद किया जाना चाहिए…

‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला का 27 जून को 42 साल की उम्र में निधन हो गया। शेफाली का अचानक से इस दुनिया को अलविदा कह जाना किसी झटके से कम नहीं था। अब शेफाली के पति पराग त्यागी ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। इस दौरान पराग बेहद भावुक हो गए। पराग ने लिखा, “शेफाली, मेरी परी-हमेशा के लिए कांटा लगा, जो आंखों से दिखता है, उससे कहीं ज्यादा थी। वो ग्रेस में लिपटी आग थी। शार्प, फोकस और प्रेरित एक महिला जो इरादे के साथ जीती थी। अपने करिअर, अपने दिमाग, अपने शरीर और अपनी आत्मा को शांत शक्ति और अटूट दृढ़ संकल्प के साथ पोषित करती थी।

वो सभी की मां थी जो सभी को आगे रखती थी, उन्हें सपोर्ट करती थी और अपनी मौजूदगी से कंफर्ट का एहसास दिलाती थी। एक बेटी, बहन, मौसी और सिंबा की मां, शेफाली ने कई रोल्स निभाए। इस दुख के शोर में, भुलाया जाना और अंदाजे लगाना काफी आसान है। लेकिन शेफाली को उनकी रोशनी के लिए याद किया जाना चाहिए-जिस तरह से उन्होंने लोगों को महसूस कराया, खुशी फैलाई और लोगों की जिंदगी को ऊपर उठाया। ये जगह सिर्फ प्यार से भरी रहे, ऐसी यादों से जो मरहम लगाती हों। ऐसी कहानियों से जो उसकी आत्मा को जिंदा रखे। यही उसकी लेगेसी हो।

उसे कभी नहीं भुलाया जाएगा। अनंत काल तक तुमसे प्यार करता हूं।” इस दौरान पराग ने लोगों से अपील भी की कि अफवाहों पर ध्यान ना दिया जाए। शेफाली की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई थी। हालांकि एक्ट्रेस की मौत का सही कारण अभी तक आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं किया गया है, लेकिन शुरुआती मेडिकल रिपोर्ट से पता चलता है कि सेल्फ मेडिकेशन बिना डॉक्टर्स कंसल्ट के एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट की वजह से उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी