न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महेश को शाहरुख से है यह शिकायत, अनिल को सताई बेटियों की याद, रणबीर-नीतू के साथ यहां पहुंचीं आलिया

महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी फिल्म अंतिम : द फाइनल ट्रुथ 26 नवंबर को सिनेमाघर और जी5 पर रिलीज होगी। इसमें सलमान खान और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Nov 2021 6:29:23

महेश को शाहरुख से है यह शिकायत, अनिल को सताई बेटियों की याद, रणबीर-नीतू के साथ यहां पहुंचीं आलिया

महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी फिल्म अंतिम : द फाइनल ट्रुथ 26 नवंबर को सिनेमाघर और जी5 पर रिलीज होगी। इसमें सलमान खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस बीच महेश मांजरेकर ने शाहरुख खान को लेकर एक बयान दिया है। महेश ने ई-टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि एक एक्टर हैं, जिन्होंने अपने टैलेंट के साथ इंसाफ नहीं किया, वे हैं शाहरुख खान। परेशानी यह है कि वे अपने शेल से बाहर ही नहीं आना चाहते हैं। वे केवल इस भरोसे में रहना चाहते हैं कि मेरी यह पिक्चर चली, मैं लवरबॉय हूं।

उन्हें इस शेल से बाहर आना होगा। शाहरुख आजकल वे रोल कर रहे हैं जो रणवीर सिंह और रणबीर कपूर कर रहे हैं। तो ऐसे में लोग शाहरुख को क्यों देखेंगे? लोग शाहरुख को उन रोल्स में देखना चाहते हैं और कहना चाहते हैं कि यह रोल उन्हीं के लिए बना था। मुझे खुद लगता है कि शाहरुख को अपने बनाए बॉक्स से बाहर आना चाहिए, तभी वे कुछ अच्छा कर पाएंगे। वे एक शानदार एक्टर हैं।

mahesh manjrekar,shahrukh khan,anil kapoor,alia bhatt,ranbir kapoor,bollywood news in hindi

अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

स्टार अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपनी दोनों बेटियों सोनम और रिया कपूर को बहुत मिस कर रहे हैं। अनिल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इमोशनल नोट लिखा है। अनिल ने थ्रोबैक फोटो शेयर की, जिसमें दोनों बहनों की मासूमियत देखी जा सकती है। दो तस्वीरें रिया और सोनम के बचपन की है जिनमें वे एक-दूसरे को केक खिला रही हैं। तीसरी फोटो में अनिल भी बेटियों के साथ हैं। इसमें रिया और सोनम ने वर्क वाला लहंगा तथा अनिल ने सफेद शेरवानी पहनी हुई है। आपको बता दें कि सोनम और रिया अपने माता-पिता से दूर रहती हैं। आनंद आहूजा से शादी करने के बाद सोनम लंदन चली गईं।

रिया ने इसी साल शादी की है और वे भी अपने पति करण बूलानी के साथ रहती हैं। अनिल ने कैप्शन में लिखा, “मैं तुम दोनों को रोज याद करता हूं पर शायद आज कुछ ज्यादा ही!!” इसके साथ ही उन्होंने दिल वाली दो इमोजी भी एड की और सोनम व रिया को टैग किया। सोनम ने भी इस इमोशनल पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा “मैं आपको मिस करती हूं।” रिया ने भी पिता के इमोशनल नोट पर प्रतिक्रिया दी है। दिवंगत ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने कमेंट्स में दिल वाली इमोजी शेयर की है।

mahesh manjrekar,shahrukh khan,anil kapoor,alia bhatt,ranbir kapoor,bollywood news in hindi

रणबीर कपूर के नए घर के कंस्ट्रक्शन साइट को देखने पहुंचीं आलिया

पिछले कुछ दिनों से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें जोरों पर हैं। इस बीच ये कपल एक साथ नजर आया। रविवार की सुबह नीतू कपूर, रणबीर और आलिया नए घर के कंस्ट्रक्शन साइट को देखने पहुंचे। इसका वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है नीतू कुछ समझा रही हैं। इसके बाद रणबीर और नीतू साथ में रवाना हो जाते हैं जबकि आलिया अलग जाती हैं। यह घर बांद्रा में बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रणबीर-आलिया शादी के बाद यहीं रहेंगे। यह घर कपूर परिवार के काफी करीब है। निधन से पहले ऋषि कपूर भी साइट पर पहुंचे थे। रणबीर घर को पूरी प्लानिंग के साथ डेकोरेट करवा रहे हैं। रणबीर चाहते हैं कि घर में मोजेक टाइल्स पर आलिया का एक बड़ा और शानदार कोलाज लगवाया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर