न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नम्रता शिरोडकर को बर्थडे पर पति महेश बाबू ने हर दिन बेहतर बनाने के लिए दिया धन्यवाद, इस अंदाज में किया विश

साउथ इंडियन स्टार महेश बाबू को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे उन्हें भगवान की जैसे पूजते हैं। महेश बाबू इन दिनों अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Jan 2024 6:43:37

नम्रता शिरोडकर को बर्थडे पर पति महेश बाबू ने हर दिन बेहतर बनाने के लिए दिया धन्यवाद, इस अंदाज में किया विश

साउथ इंडियन स्टार महेश बाबू को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे उन्हें भगवान की जैसे पूजते हैं। महेश बाबू इन दिनों अपनी फिल्म ‘गुंटूर कारम’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 12 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। बहरहाल आज का दिन सोमवार (22 जनवरी) महेश बाबू के लिए एक और कारण से खास बन पड़ा है। इसका कारण है उनकी पत्नी एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर का जन्मदिन।

उन्होंने नम्रता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए खास पोस्ट शेयर की है। नम्रता 52 साल की हो गई हैं। महेश बाबू ने अपने इंस्टाग्राम पर नम्रता की एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वे मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। फोटो में नम्रता मैरून रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा, “हैप्पी बर्थडे एनएसजी…(ब्लैक हार्ट इमोजी) के साथ। महेश बाबू ने इस पोस्ट में लिखा, “प्यार और एकजुटता से भरे एक और साल के लिए आभारी हूं। मेरे हर दिन को बेहतर बनाने के लिए धन्यवाद।”

उन्होंने इस पोस्ट के साथ प्यार भरे इमोजी भी शेयर किए हैं और लिखा “आपका 2024 शानदार हो!!.” इस पर नमृता ने लिखा, “धन्यवाद एमबी, तुम्हें घर पर याद कर रही हूं।” नम्रता की बेटी सितारा ने भी मां के लिए खूबसूरत पोस्ट शेयर की है। नम्रता-महेश के एक बेटा गौतम भी है। नम्रता का जन्म 22 जनवरी 1977 को मुंबई में हुआ था। कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकीं नम्रता इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर अपने पति महेश बाबू के साथ लग्जरी लाइफ जी रही हैं।

शादी से पहले महेश बाबू ने नम्रता शिरोडकर के सामने रखी थी ये शर्त

बता दें कि बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के बाद नम्रता ने साल 2000 में तेलुगू फिल्म 'वामसी' साइन की, जिसमें लीड रोल में महेश बाबू थे। सेट पर दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई, जो बाद में प्यार में तब्दील हुई। वे एक-दूसरे को दिल दे बैठे। नम्रता ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि महेश बाबू ने उनके सामने शर्त रखी थी कि अगर वह शादी करना चाहती हैं तो उन्हें एक्टिंग करिअर को अलविदा कहना होगा।

वे इस बारे में बिलकुल स्पष्ट थे कि उन्हें काम करने वाली पत्नी नहीं चाहिए। हालांकि शादी के लिए नम्रता ने भी कुछ शर्ते रखी थीं, जिन्हें महेश ने भी माना था। नम्रता ने पहले ही साफ कर दिया था कि अगर वह शादी के बाद हैदराबाद रहेंगी तो महेश को अपार्टमेंट में शिफ्ट होना पड़ेगा क्योंकि वह बंगले में रहने में थोड़ी असहज थीं।

इस वजह से शादी के बाद महेश बाबू अपार्टमेंट में रहने लगे थे। नम्रता ने सलमान खान की फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बाद में वे 'कच्चे धागे', 'वास्तव', 'पुकार', 'अलबेला', 'दिल विल प्यार व्यार' जैसी फिल्मों में दिखीं। बता दें कि नम्रता एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की बड़ी बहन है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम