न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साउथ ऐक्टर महेश बाबू कोरोना संक्रमित, लोगों से की ये अपील

सुपरस्टार महेश बाबू को कोरोना हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी है। महेश बाबू ने बताया कि उनमें हल्के लक्षण दिखे हैं जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Jan 2022 12:49:45

साउथ ऐक्टर महेश बाबू कोरोना संक्रमित, लोगों से की ये अपील

देश इस समय कोरोना की तीसरी लहर का सामना कर रहा है। बीते दिन यानी गुरुवार को 1 लाख से ज्यादा केस सामने आए। कोरोना की तीसरी लहर में ग्लैमर जगत के कई बड़े चेहरे भी चपेट में आ रहे हैं। अब साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू को कोरोना हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी है। महेश बाबू ने बताया कि उनमें हल्के लक्षण दिखे हैं जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है।

महेश बाबू ने ट्वीट कर लिखा- 'मेरे सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों, सभी आवश्यक सावधानी बरतने के बावजूद हल्के लक्षणों के साथ मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है और मेडिकल नियमों का पालन कर रहा हूं। मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अपना परीक्षण कराएं। मैं उन सभी से आग्रह करता हूं जिन्होंने अपना वैक्सीनेशन नहीं कराया है तुरंत लगाएं क्योंकि इससे गंभीर लक्षणों और अस्पताल में भर्ती होने का खतरा कम हो जाता है। कृपया कोविड नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।' महेश बाबू आगे लिखते हैं, 'वापसी करने के लिए बेताब हूं।'

महेश बाबू एक सप्ताह दुबई में बिताने के बाद हाल ही में लौटे थे। वह न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए दुबई गए थे। वहां से अपनी फैमिली के साथ लौटने के बाद सभी ने कोरोना टेस्ट कराया है, जिसमें महेश बाबू कोरोना पॉजिटिव आए हैं और उनकी फैमिली की रिपोर्ट आना बाकी हैं। गौरतलब है कि महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर की बहन और ऐक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर भी कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। शिल्पा शिरोडकर ने महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर के साथ दुबई में वैक्सीन लगवाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी

राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित

एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा

मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर

मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग

Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा

आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले

डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द

पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार

'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी

भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो