न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

थिएटर मिस करने वालों के लिए बड़ी खबर, आ गई महावतार नरसिम्हा की OTT रिलीज डेट, इस प्लैटफॉर्म पर देखें

साल 2025 की ब्लॉकबस्टर एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा की ओटीटी रिलीज डेट आ गई। जो लोग थिएटर में चूक गए, वे अब 19 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर इसे देख सकते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Sep 2025 10:08:36

थिएटर मिस करने वालों के लिए बड़ी खबर, आ गई महावतार नरसिम्हा की OTT रिलीज डेट, इस प्लैटफॉर्म पर देखें

साल 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक महावतार नरसिम्हा की ओटीटी रिलीज की घोषणा हो गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल जीतते हुए उम्मीद से बेहतर कमाई की है। जो लोग थिएटर में इसे देखने से चूक गए हैं, उनके लिए खुशखबरी है—अब यह मूवी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकती है। एनिमेटेड मायथोलॉजिकल फिल्म 19 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी।

कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

महावतार नरसिम्हा की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। पोस्ट में लिखा गया: “इस शेर की दहाड़ एक साम्राज्य हिला सकती है।” फिल्म 19 सितंबर से दोपहर 12:30 बजे नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए उपलब्ध होगी।

छह और पार्ट्स की योजना

अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर लगभग 300 करोड़ रुपये की कमाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये था। महावतार नरसिम्हा ने कई रिकॉर्ड्स बनाए और दर्शकों का खूब प्यार पाया। यह फिल्म भगवान विष्णु के सात महावतारों की कहानी का पहला पार्ट है।

फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स ने बाकी छह पार्ट्स की घोषणा कर दी है। अगली इंस्टॉलमेंट्स रिलीज होने की योजना इस प्रकार है:

महावतार परशुराम – 2027

महावतार रघुनंदन – 2029

महावतार द्वारकाधीश – 2031

महावतार गोकुलनंद – 2033

महावतार कल्कि पार्ट 1 – 2035

महावतार कल्कि पार्ट 2 – 2037

पहले पार्ट की सफलता ने दर्शकों और मेकर्स दोनों में उत्साह और उम्मीदें बढ़ा दी हैं। अब नेटफ्लिक्स पर इसे देखकर लोग प्रह्लाद और नरसिंह भगवान की अद्भुत कहानी का आनंद ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल

UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी

बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?

इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना

10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स

कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा

दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें

रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग

हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत

'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...

मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई

'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह