Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महावतार नरसिम्हा ने थिएटर में पूरे किए 50 दिन; होंबले फिल्म्स ने जारी किया जबरदस्त डिलीटेड सीन, देखें

इस खास मौके पर फिल्म के निर्माताओं ने एक शक्तिशाली डिलीटेड सीन भी जारी किया है, जो दर्शकों को फिल्म की गहराई में ले जाता है। मेकर्स ने इस वीडियो के साथ लिखा, “हिरण्यकशिपु का प्रतिबिंब भीतर छिपे दैत्य को उजागर करता है। देखें #MahavatarNarsimha Deleted Scene।”

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 14 Sep 2025 3:00:17

महावतार नरसिम्हा ने थिएटर में पूरे किए 50 दिन; होंबले फिल्म्स ने जारी किया जबरदस्त डिलीटेड सीन, देखें

होंबले फिल्म्स की महाकाव्य फिल्म महावतार नरसिम्हा ने आज थिएटर में 50 दिन पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर चुकी है और देश भर के 240 से अधिक सिनेमाघरों में लगातार प्रदर्शन कर रही है। यह एक दुर्लभ घटना है जब कोई फिल्म इतने लंबे समय तक दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचती रहे, जो इसकी मजबूती और दर्शकों की उत्सुकता को दर्शाता है।

इस खास मौके पर फिल्म के निर्माताओं ने एक शक्तिशाली डिलीटेड सीन भी जारी किया है, जो दर्शकों को फिल्म की गहराई में ले जाता है। मेकर्स ने इस वीडियो के साथ लिखा, “हिरण्यकशिपु का प्रतिबिंब भीतर छिपे दैत्य को उजागर करता है। देखें #MahavatarNarsimha Deleted Scene।” यह सीन फैंस के लिए एक खास तोहफा साबित हो रहा है।

अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अत्याधुनिक विज़ुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है। महावतार नरसिम्हा भगवान विष्णु के शक्तिशाली अवतार नरसिम्हा की दंतकथा को जीवंत रूप में पर्दे पर प्रस्तुत करती है, जो दर्शकों को अपनी प्रभावशाली कहानी और सिनेमाई अनुभव से पूरी तरह मोहित कर रही है।

भारतीय फिल्म बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद, महावतार नरसिम्हा ने दर्शकों का ध्यान बरकरार रखा है। फिल्म की सफलता यह साबित करती है कि अच्छी कहानी, मजबूत निर्माण और तकनीकी गुणवत्ता से युक्त फिल्में पारंपरिक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स से कहीं ऊपर जाकर सफल हो सकती हैं।

यह फिल्म होंबले फिल्म्स के लगातार बढ़ते नाम को भी मजबूत करती है, जो उच्च गुणवत्ता वाले कंटेंट निर्माण के लिए जानी जाती है। होंबले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस ने एक महत्त्वाकांक्षी एनिमेटेड फ्रैंचाइज़ी की घोषणा भी की है, जो अगले दशक में भगवान विष्णु के दस अवतारों की कहानियों को बड़े पर्दे पर पेश करेगी।

इस फ्रैंचाइज़ी में महावतार नरसिम्हा (2025), महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि पार्ट 1 (2035) और महावतार कल्कि पार्ट 2 (2037) शामिल होंगे।

महावतार नरसिम्हा के निर्माता शिल्पा धवन, कुशाल देसाई और चैतन्य देसाई हैं। यह फिल्म क्लीम प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है और होंबले फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है। यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को 3D और पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज़ हुई थी और तब से दर्शकों का मन मोहती आ रही है। गौरतलब है कि फिल्म के 3D प्रिन्ट को देशभर के 240 सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया, जहाँ उसे बेहतरीन रिस्पांस मिला। यह किसी डब सिनेमा का अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वर्तमान में यह देश के 240 सिनेमाघरों में 2D और 3D में दिखाई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका