न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महावतार नरसिम्हा ने 16 दिन में रचा इतिहास, 2025 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

महावतार नरसिम्हा 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और महज़ 16 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 2025 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। डायरेक्टर अश्विन कुमार की इस एनिमेटेड फिल्म का बजट सिर्फ 15 करोड़ रुपये था

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 10 Aug 2025 1:49:46

महावतार नरसिम्हा ने 16 दिन में रचा इतिहास, 2025 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

महावतार नरसिम्हा 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और महज़ 16 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 2025 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। डायरेक्टर अश्विन कुमार की इस एनिमेटेड फिल्म का बजट सिर्फ 15 करोड़ रुपये था, लेकिन दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते यह अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमा चुकी है। फिल्म का हिंदी वर्जन खासतौर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और कई बड़े बजट व स्टार-स्टडेड फिल्मों को पीछे छोड़ चुका है, जिनमें सैयारा, सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 जैसी फिल्में शामिल हैं।

रक्षाबंधन के मौके पर फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज़ के 16वें दिन फिल्म ने 19.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन 145.15 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट) तक पहुंच गया। पहले दिन 1.75 करोड़ से शुरुआत करने वाली इस फिल्म की कमाई ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी और दसवें दिन 23.1 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच गई।

फिलहाल, महावतार नरसिम्हा 2025 की टॉप-ग्रोसिंग फिल्मों की लिस्ट में छठे स्थान पर है। इसके आगे विक्की कौशल की छावा (601.57 करोड़), अहान पांडे और अनीत पड्डा की सैयारा (315.84 करोड़), अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 (183.38 करोड़), अजय देवगन की रेड 2 (173.44 करोड़) और आमिर खान की सितारे ज़मीन पर (167.4 करोड़) हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म और भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

डे वाइज देखें 'महावतार नरसिम्हा' का कलेक्शन

डे 1- 1.75 करोड़ रुपये

डे 2- 4.6 करोड़ रुपये

डे 3- 9.5 करोड़ रुपये

डे 4- 6 करोड़ रुपये

डे 5- 7.7 करोड़ रुपये

डे 6- 7.7 करोड़ रुपये

डे 7- 7.5 करोड़ रुपये

डे 8- 7.7 करोड़ रुपये

डे 9- 15.4 करोड़ रुपये

डे 10- 23.1 करोड़ रुपये

डे 11- 7.35 करोड़ रुपये

डे 12- 8.5 करोड़ रुपये

डे 13- 6 करोड़ रुपये

डे 14- 5.35 करोड़ रुपये

डे 15- 7.5 करोड़ रुपये

डे 16- 19.50 करोड़ रुपये

टोटल कलेक्शन- 145.15 करोड़ रुपये

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी