न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘महावतार नरसिम्हा’ की धुआंधार कमाई जारी, टिकट बिक्री में आमिर खान को पछाड़ा, मुनाफा 684% पहुंचा

महावतार नरसिम्हा के दो हफ्तों से भी ज्यादा समय गुजरने के बाद इसकी टिकट सेल रुकने का नाम नहीं ले रही। अब तक फिल्म की 3.2 मिलियन यानी 32 लाख टिकट बिक चुकी हैं

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Aug 2025 12:32:44

‘महावतार नरसिम्हा’ की धुआंधार कमाई जारी, टिकट बिक्री में आमिर खान को पछाड़ा, मुनाफा 684% पहुंचा

एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। रिलीज़ के दो हफ्तों से भी ज्यादा समय गुजरने के बाद इसकी टिकट सेल रुकने का नाम नहीं ले रही। अब तक फिल्म की 3.2 मिलियन यानी 32 लाख टिकट बिक चुकी हैं, जिससे इसने टिकट बिक्री के मामले में आमिर खान स्टारर सितारे ज़मीन पर को पीछे छोड़ दिया है।

बुक माय शो के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, महावतार नरसिम्हा 2025 में अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा टिकट बेचने वाली फिल्म बन चुकी है। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर मोहित सूरी की सैयारा है, जिसकी 6.71 मिलियन टिकटें बिकी हैं, जबकि शीर्ष पर विकी कौशल की छावा है, जिसकी 1.25 करोड़ टिकटें बिकीं—और यह 2023 में बुक माय शो की डेली ट्रैकिंग शुरू होने के बाद से अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

महावतार नरसिम्हा की टिकट सेल फाइटर (36.8 लाख) से अभी कम है, लेकिन इसने सितारे ज़मीन पर (30 लाख) को पछाड़ते हुए टॉप 15 में 12वें स्थान पर जगह बना ली है। 2023 से 2025 के बीच बुक माय शो पर सबसे ज्यादा टिकटें बेचने वाली फिल्मों की लिस्ट इस प्रकार है—

1. छावा – 1.25 करोड़

2. जवान – 1.24 करोड़

3. स्त्री 2 – 1.11 करोड़

4. एनिमल – 99.1 लाख

5. गदर 2 – 91.8 लाख

6. सैयारा – 67.1 लाख (चल रही है)

7. भूल भुलैया 3 – 46.7 लाख

8. डंकी – 40.8 लाख

9. टाइगर 3 – 40 लाख

10. सिंघम अगेन – 37.7 लाख

11. फाइटर – 36.8 लाख

12. महावतार नरसिम्हा – 32 लाख (चल रही है)

13. सितारे ज़मीन पर – 30 लाख

14. OMG 2 – 30 लाख

15. शैतान – 29.7 लाख

(नोट: ये आंकड़े केवल बुक माय शो प्लेटफ़ॉर्म से लिए गए हैं, इनमें कुल टिकट बिक्री शामिल नहीं है।)

आर्थिक प्रदर्शन की बात करें तो अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी महावतार नरसिम्हा ने देश की पहली 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली एनिमेशन फिल्म बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रिलीज़ के 14वें दिन तक इसका कलेक्शन 117.68 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। चौंकाने वाली बात यह है कि फिल्म महज़ 15 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई थी, और इस आधार पर यह अब तक 684.53% का मुनाफा कमा चुकी है।

इस तरह महावतार नरसिम्हा ने न केवल भारतीय एनिमेशन इंडस्ट्री के लिए एक नया माइलस्टोन सेट किया है, बल्कि यह साबित कर दिया है कि दर्शक बड़े पैमाने पर गुणवत्ता और मौलिक कहानियों को अपनाने के लिए तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बाढ़ से तबाह नेपाल में फिर खतरे की आहट, सीमा पर बनी झीलों को लेकर चीन-नेपाल की चेतावनी
बाढ़ से तबाह नेपाल में फिर खतरे की आहट, सीमा पर बनी झीलों को लेकर चीन-नेपाल की चेतावनी
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता