न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

23 दिन में बजट का 64 गुना! महावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, बड़ी स्टार फिल्मों को भी दी मात

23 दिन में महावतार नरसिम्हा ने बजट का 64 गुना कमाकर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली यह भारत की पहली एनिमेटेड ब्लॉकबस्टर बनी, जिसने रजनीकांत और ऋतिक रोशन की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Aug 2025 12:43:03

23 दिन में बजट का 64 गुना! महावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, बड़ी स्टार फिल्मों को भी दी मात

भारतीय सिनेमा में दर्शकों का नजरिया लगातार बदल रहा है। अब किसी भी फिल्म को चलाने के लिए केवल दमदार कहानी ही काफी नहीं होती, बल्कि हाई क्वालिटी VFX, आधुनिक 3D तकनीक, एनीमेशन और एडिटिंग भी ज़रूरी हो गए हैं। हॉलीवुड की एनिमेटेड फिल्मों ने पहले ही दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बना रखी थी, लेकिन अब भारतीय फिल्म इंडस्ट्री भी इस क्षेत्र में पीछे नहीं है। इसी कड़ी में साल 2025 की 3D एनिमेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म महावतार नरसिम्हा ने तो मानो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

200 करोड़ के पार पहुंची भारत की पहली एनिमेटेड ब्लॉकबस्टर

सिर्फ 4 करोड़ रुपए की मामूली लागत में बनी इस फिल्म ने 23 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यही नहीं, यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की पहली एनिमेटेड फिल्म भी बन गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि रजनीकांत की कुली और ऋतिक रोशन की वॉर 2 जैसी हाई बजट फिल्मों के बावजूद महावतार नरसिम्हा की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही।

धीमी शुरुआत, लेकिन दमदार वापसी

फिल्म की रिलीज़ के दिन बॉक्स ऑफिस पर यह मुश्किल से 2 करोड़ भी नहीं जुटा पाई थी। प्रमोशन का भी कोई बड़ा सहारा नहीं था। लेकिन वर्ड ऑफ माउथ और अनोखे विषय ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे फिल्म ने अपनी पकड़ मजबूत की और बड़े बजट की फिल्मों के बीच भी स्थिर बनी रही।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 23वें दिन भी फिल्म ने 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया और कुल मिलाकर 202.35 करोड़ तक पहुंच गई। वहीं दूसरी ओर, कुली और वॉर 2 ने पिछले तीन दिनों में संयुक्त रूप से 300 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया, लेकिन इसके बावजूद महावतार नरसिम्हा की रफ्तार पर कोई असर नहीं पड़ा।

विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका

भारतीय दर्शकों की तरह विदेशों में भी इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। भगवान विष्णु के पांचवें अवतार नरसिम्हा पर आधारित इस एनिमेटेड फिल्म को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों ने भी सराहा है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन अब तक 16 करोड़ रुपए हो चुका है। इसके साथ ही विश्व स्तर पर इसकी कुल कमाई 249 करोड़ तक पहुंच गई है। तीसरे दिन के विदेशी कलेक्शन को जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा आसानी से 250 करोड़ को पार कर जाएगा।

भारतीय एनीमेशन फिल्मों के लिए नया अध्याय

महावतार नरसिम्हा की अभूतपूर्व सफलता ने भारतीय एनीमेशन इंडस्ट्री को एक नया आत्मविश्वास दिया है। छोटे बजट में बनी यह फिल्म यह साबित करती है कि सही कंटेंट, तकनीक और प्रस्तुति से किसी भी फिल्म को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा दी जा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी