न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 : बॉलीवुड सितारों में दिखा जोश, अक्षय-कार्तिक सहित इन दिग्गजों ने डाले वोट

महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीटों के लिए आज बुधवार (20 नवंबर) को मतदान हो रहा है। आम लोगों की जैसे फिल्म इंडस्ट्री की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Nov 2024 12:00:47

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 : बॉलीवुड सितारों में दिखा जोश, अक्षय-कार्तिक सहित इन दिग्गजों ने डाले वोट

महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीटों के लिए आज बुधवार (20 नवंबर) को मतदान हो रहा है। आम लोगों की जैसे फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियां भी लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। सितारे अपने नजदीकी पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाल रहे हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार सबसे पहले वोट डालने वाले एक्टर बने। अक्षय सुबह 7 बजे ही वोट डालने पहुंच गए। भारतीय नागरिकता मिलने के बाद ये अक्षय का विधानसभा चुनाव में पहला वोट है। ‘स्त्री 2’ फेम राजकुमार राव भी वोट डालने पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने सभी को वोट डालने की सलाह दी और कहा वोट बहुत जरूरी है। एक्टर को ग्रे जींस और व्हाइट टी-शर्ट के साथ कैप लगाए हुए कैप्चर किया गया। एक्टर कार्तिक आर्यन भी वोट डालने गए। वोट डालने के बाद कार्तिक ने इंक लगी फिंगर दिखाकर पोज दिए। जॉन अब्राहम भी सुबह-सुबह ही वोट डालते नजर आए। उन्हें इस दौरान कैजुअल लुक में देखा गया। जॉन ने ब्लैक ट्राउजर और ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्लैक कैप पहनी थी। सुपरस्टार आमिर खान की पहली एक्स वाइफ रीना दत्ता वोट डालने के बाद उंगली पर लगे निशान को दिखाती हुई नजर आईं।

सुनील शेट्टी ने भी जिम्मेदारी निभाते हुए वोट डाला और जमकर पोज दिए। एक्ट्रेस शुभा खोटे (87) भी वोट डालने पहुंचीं। सलमान खान के माता-पिता सलमा और सलीम खान भी वोट डालने के लिए पहुंचे। सलीम, सलमा का हाथ पकड़कर पोलिंग बूथ के अंदर गए। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पूरे परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। सभी ने मीडिया के सामने पोज भी दिए। रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ वोट डालने पहुंचे। टीवी एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने वोट डालने के बाद कहा कि वोट डालना अद्भुत है। आप आजाद महसूस करते हैं और मुझे लगता है कि हर नागरिक के लिए वोट देना बहुत जरूरी है क्योंकि हर वोट बहुत बड़ा फर्क डालता है।

maharashtra assembly election 2024,Bollywood stars,Akshay Kumar,kartik aaryan,suniel shetty,farhan akhtar,salim khan,salma khan,rajkummar rao

उर्मिला ने वोट डालने के बाद उंगली पर इंक लगी फोटो शेयर कर लिखा...

कूल अवतार में ‘मिर्जापुर’ स्टार अली फजल भी वोट डालने पहुंचे। पोलिंग सेंटर से बाहर निकलते हुए अली ने अपनी उंगली पर लगा इंक मार्क भी फ्लॉन्ट किया। ब्लैक टी-शर्ट और उल्टी कैप में अली का स्वैग ही अलग था। एक्टर-फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने बांद्रा के पोलिंग स्टेशन पहुंचकर अपना वोट डाला। फरहान ने भी अपनी उंगली पर इंक मार्क के साथ फोटो क्लिक करवाई। फरहान के साथ ही उनकी बहन फिल्ममेकर जोया अख्तर भी वोट डालने पहुंचीं।

वह कैजुअल स्टाइल में दिखीं। 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में से एक उर्मिला मातोंडकर ने भी वोट डालने के बाद उंगली पर इंक लगी फोटो शेयर की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से वोट करने की अपील भी की। उन्होंने लिखा, “प्लीज वोट करें। अपने लिए, अपने बच्चों के लिए, अपने समाज के लिए और अपने महाराष्ट्र के लिए। जय जय महाराष्ट्र माझा।”

दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई अपनी पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे। उन्होंने वोट करने के बाद कैमरों के सामने पोज दिया। ‘कबीर सिंह’ फेम एक्ट्रेस निकिता दत्ता ने बांद्रा के रिजवी कॉलेज में वोट डाला। वह वाइट आउटफिट में थीं। डायरेक्टर कबीर खान ने वोट डालने के बाद अपनी अंगुली पर लगी इंक को पैपराजी के सामने फ्लॉन्ट करते हुए पोज दिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री