न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं रहे 'महाभारत' के 'भीम', 74 साल की उम्र में प्रवीण कुमार सोबती का हुआ निधन

लता मंगेशकर के बाद एक बार फिर से मनोरंजन जगत को एक और बड़ा झटका लगा है। बीआर चोपड़ा (BR Chopra) के महाभारत (Mahabharat) में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती (Praveen Kumar Sobti) का निधन हो गया है। वह 74 साल के थे। प्रवीण कुमार सोबती अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों में काफी बीमार थे और आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे थे। उनके निधन की जानकारी बेटी ने दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Feb 2022 10:00:50

नहीं रहे 'महाभारत' के 'भीम', 74 साल की उम्र में प्रवीण कुमार सोबती का हुआ निधन

लता मंगेशकर के बाद एक बार फिर से मनोरंजन जगत को एक और बड़ा झटका लगा है। बीआर चोपड़ा (BR Chopra) के महाभारत (Mahabharat) में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती (Praveen Kumar Sobti) का निधन हो गया है। वह 74 साल के थे। प्रवीण कुमार सोबती अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों में काफी बीमार थे और आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे थे। उनके निधन की जानकारी बेटी ने दी।

अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्प्रेस से बात करते हुए प्रवीण कुमार सोबती की बेटी ने कहा कि उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से सोमवार रात 9:30 बजे हुआ था। वह दिल्ली में अपने घर पर थे। एक खिलाड़ी के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने के बाद प्रवीण कुमार सोबती ने बॉलीवुड का रुख किया। कई फिल्मों में विलेन का रोल किया, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान दिलाई बीआर चोपड़ा के ‘महाभारत’ ने। जिसमें उन्होंने भीम का रोल निभाया था। इस किरदार ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया। अपने दमदार शरीर के चलते भीम के किरदार में प्रवीण कुमार सोबती खूब पसंद किए गए।

प्रवीण कुमार सोबती पंजाब से संबंध रखते थे। प्रवीण कुमार सोबती हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे। वह चार बार के एशियाई खेलों के पदक विजेता 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य रहे थे। और उन्होंने दो ओलंपिक खेलों (1968 मैक्सिको खेलों और 1972 म्यूनिख खेलों) में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हो चुके थे। खेल के कारण ही प्रवीण को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी मिली।

हालांकि उन्हें वह नौकरी छोड़ अभिनय की ओर करियर बनाने का फैसला किया। गौरतलब है कि बीते दिनों अपनी आर्थिक तंगी को लेकर प्रवीण कुमार सोबती सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। हाल ही में उनकी माली हालत बहुत खराब थी जिसके चलते उन्होंने सरकार से आर्थिक मदद की अपील की थी। अभिनेता ने अपनी शिकायत में कहा कि पंजाब में सरकार बनाने वाली सभी पार्टियों से मुझे शिकायत है। जितने भी खिलाड़ी एशियन गेम्स खेलते हैं या मेडल जीतते हैं, उन्हें पेंशन दी जाती है। हालांकि इस अधिकार से मुझे वंचित रखा गया।

प्रवीण कुमार सोबती अपने एक्टिंग करियर के दौरान अमिताभ बच्चन, जितेंद्र जैसे सुपरस्टार्स के साथ भी काम कर चुके हैं। उन्होंने 1981 में आई ‘रक्षा’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसी साल आई ‘मेरी आवाज सुनो’ में भी प्रवीण कुमार सोबती अहम रोल में नजर आए। इन फिल्मों में उन्होंने जितेंद्र के साथ काम किया। पिर अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म ‘शहंशाह’ में भी वह नजर आए। इसके अलावा चाचा चौधरी सीरियल में वह साबू के किरदार में दिखाई दिए।

प्रवीण कुमार सोबती ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं 76 साल का हो गया हूं। काफी समय से घर में ही हूं, तबीयत ठीक नहीं रहती है। खाने में भी कई तरह के परहेज हैं, स्पाइनल प्रॉब्लम है। घर में पत्नी वीना देखभाल करती है। एक बेटी की मुंबई में शादी हो चुकी है। उस दौर में भीम को सब जानते थे, लेकिन अब सब भूल गए हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो