न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘महाभारत’ के ‘कर्ण’ पंकज धीर ने दुनिया को कहा अलविदा, इसलिए बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अक्षय कुमार

बीआर चोपड़ा के दूरदर्शन पर धूम मचाने वाले टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में ‘कर्ण’ के किरदार से मशहूर हुए अभिनेता पंकज धीर अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Oct 2025 2:16:16

2 News : ‘महाभारत’ के ‘कर्ण’ पंकज धीर ने दुनिया को कहा अलविदा, इसलिए बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अक्षय कुमार

बीआर चोपड़ा के दूरदर्शन पर धूम मचाने वाले टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में ‘कर्ण’ के किरदार से मशहूर हुए अभिनेता पंकज धीर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका आज बुधवार (15 अक्टूबर) को निधन हो गया। वे 68 साल के थे। पंकज कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। वे इससे उबर भी गए थे लेकिन कुछ महीने पहले कैंसर दोबारा शरीर में फैल गया और उन्हें ICU में भर्ती कराना पड़ा था। इसके बाद उनकी बड़ी सर्जरी हुई। CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है, जिसमें पंकज के निधन की खबर की पुष्टि की गई।

बयान में लिखा है, “बेहद दुख और गहरे दुख के साथ, हम आपको सूचित करते हैं कि हमारे ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष और CINTAA के पूर्व माननीय महासचिव, श्री पंकज धीर जी का 15 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे पवन हंस के बगल में, विले पार्ले (पश्चिम), मुंबई में किया जाएगा।” ‘महाभारत’ में ‘अर्जुन’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि हां ये सच है कि पंकज अब इस दुनिया में नहीं रहे। व्यक्तिगत रूप से मैंने बहुत अच्छे दोस्त को खो दिया। वो बहुत प्यारे इंसान थे।

मैं अभी तक सदमे में हूं मुझे नहीं पता क्या बोलना चाहिए। वो वाकई बहुत अच्छे थे और इससे ज्यादा फिलहाल मैं कुछ नहीं बोल सकता हूं। पंकज ने कई सीरियल और फिल्मों में काम किया। पंकज को उनकी शानदार अभिनय क्षमता और दमदार आवाज के लिए जाना जाता था, लेकिन साल 1988 के धारावाहिक ‘महाभारत’ में निभाए गए कर्ण के चरित्र ने उन्हें अमर बना दिया। उनके इस किरदार को इतनी लोकप्रियता मिली कि देश के कई हिस्सों में उनकी मूर्तियों की पूजा भी की जाती थी। पंकज ने 'सड़क', 'सोल्जर' और 'बादशाह' जैसी कई फिल्मों में भी काम किया और टीवी पर भी लगातार सक्रिय रहे।

पंकज के बेटे निकेतन धीर भी अभिनेता हैं। उन्हें ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में ‘थंगबलि’ के रोल से काफी लोकप्रियता मिली थी। निकेतन की पत्नी कृतिका सेंगर भी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने ‘झांसी की रानी’ शो में ‘रानी लक्ष्मी बाई’ का रोल प्ले किया था। इसके अलावा कृतिका ने ‘पुनर्विवाह’, ‘कसम’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे शो में भी काम किया है।

pankaj dheer,actor pankaj dheer,karna,mahabharat,pankaj mahabharat,pankaj death,pankaj passes away,pankaj cancer,Akshay Kumar,actor akshay kumar,bombay high court,akshay personality rights

पर्सनलिटी राइट्स की सुरक्षा करना चाहते हैं अक्षय, ये सेलेब भी कर चुके कोर्ट का रुख

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के गलत इस्तेमाल को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। अक्षय ने कहा कि AI तकनीक का उपयोग कर उनके चेहरे, आवाज या डिजिटल छवि का अनुचित इस्तेमाल उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकता है। इस कदम के जरिए वे अपनी पर्सनलिटी राइट्स की सुरक्षा करना चाहते हैं। बता दें अक्षय ने अपने पर्सनलिटी राइट्स के कथित गलत इस्तेमाल के खिलाफ सुरक्षा के लिए एक के बाद एक बॉम्बे हाईकोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है।

अक्षय ने अपनी पिटीशन में AI के गलत इस्तेमाल से भी सुरक्षा मांगी है। हाल के दिनों में ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, करण जौहर, ऋषभ शेट्टी और अक्किनेनी नागार्जुन जैसे कई सेलिब्रिटीज ने भी अपनी पर्सनलिटी के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख किया है। अक्टूबर की शुरुआत में बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले के पर्सनलिटी राइट्स के बिना इजाजत इस्तेमाल को बचाने का ऑर्डर जारी किया था।

कोर्ट ने अलग-अलग एंटिटीज को सिंगर की पर्सनल खूबियों, जैसे उनके नाम और इमेज का गलत इस्तेमाल करने से रोक दिया। यहां तक कि AI के इस्तेमाल से भी। कोर्ट ने यह भी कहा कि बिना मंजूरी के किसी सेलिब्रिटी की आवाज की नकल करने के लिए AI टूल्स उपलब्ध कराना उनके पहचान के अधिकारों का उल्लंघन है। अक्षय के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो हाल ही उनकी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया बिजनेस करने में सफल रही।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह