न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सिंघम अगेन’ से ‘भूल भुलैया 3’ की टक्कर पर बोलीं माधुरी, दिवाली पार्टी में इनके साथ नजर आईं नताशा

कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ दिवाली के मौके पर 1 नंवबर को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 27 Oct 2024 8:33:41

2 News : ‘सिंघम अगेन’ से ‘भूल भुलैया 3’ की टक्कर पर बोलीं माधुरी, दिवाली पार्टी में इनके साथ नजर आईं नताशा

कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ दिवाली के मौके पर 1 नंवबर को रिलीज हो रही है। खास बात ये है कि इसी दिन अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। डायरेक्टर रोहित शेट्टी की इस मल्टीस्टारर फिल्म में अजय के साथ करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे दिग्गज भी हैं। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

साथ ही उनकी कमाई पर भी इसका असर पड़ेगा। अब भूल भुलैया 3 में लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आने को तैयार माधुरी ने इस क्लैश पर रिएक्शन दी है। माधुरी ने पिंकविला के साथ खास बातचीत में कहा कि ऐसा एक बार पहले भी हो चुका है। मुझे लगता है पास्ट में, मुझे याद नहीं शायद ‘दिल’ और ‘बेटा’। दोनों फिल्में साथ में रिलीज हुई थीं, दोनों ही फिल्मों में बड़ी स्टार कास्ट थी, लेकिन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। तो आपको पता नहीं होता है।

और ये दर्शकों पर होता है, उन्हें तय करना होता है कि कौनसी फिल्म उन्हें ज्यादा अच्छी लगी या वो कौनसी फिल्म देखने जाएंगे। तो फाइनल टेस्ट थिएटर में होगा, वहीं पर सबकुछ होगा। हम बस अच्छे की आशा कर सकते हैं। हम यही कह सकते हैं कि प्लीज आइए और हमारी फिल्म देखिए। ये बता पाना मुश्किल है कि कौनसी फिल्म अच्छा करेगी और कौनसी नहीं। पर मुझे पता है कि हमने अच्छा प्रोडक्ट बनाया है। हम सबने बहुत मेहनत की है।

हमने बहुत मनोरंजक फिल्म बनाने की कोशिश की है और मुझे आशा है कि लोगों को फिल्म पसंद आएगी। बता दें कि माधुरी 90 के दशक की बेहतरीन अदाकारा हैं और उनके खाते में ढेरों सुपरहिट फिल्में हैं। माधुरी की पिछली हिंदी फिल्म साल 2019 में आई ‘कलंक’ थी।

नताशा स्टैनकोविक और हार्दिका पांड्या का इसी साल हो चुका है तलाक

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और सर्बियाई एक्ट्रेस व मॉडल नताशा स्टैनकोविक का कुछ महीने पहले तलाक हो चुका है। राहें जुदा होने के बाद नताशा एक दफा तो बेटे अगस्त्य को लेकर अपने देश लौट गई थीं। हालांकि कुछ समय पहले वह भारत लौट आई हैं और यहां अपने काम में जुट गई हैं। पिछले दिनों उनका एक म्यूजिक एल्बम रिलीज हुआ था। नताशा को शनिवार (26 अक्टूबर) रात फैशन डिजाइनर अबु जानी संदीप खोसला की दिवाली पार्टी में देखा गया।

इसमें नताशा एक्ट्रेस दिशा पटानी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड फिटनेस कोच एलेक्जेंडर एलेक्स के साथ नजर आईं। एलेक्जेंडर भी सर्बिया के रहने वाले हैं। उन्हें कई मौकों पर दिशा के साथ स्पॉट किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नताशा रेड कलर की साड़ी में काफी ग्लैमरस लग रही हैं। उन्होंने साड़ी को प्लंज नेकलाइन के साथ पेयर किया। उनका यह लुक बिजलियां गिरा रहा है। एलेक्जेंडर की बात करें तो वो भी ट्रेडिशनल और एथनिक लुक में नजर आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि हार्दिक व नताशा ने साल 2020 में सादगी से शादी की थी। उसी साल उन्होंने अगस्त्य का स्वागत किया। साल 2022 में कपल ने उदयपुर में धूमधाम से ग्रैंड वेडिंग की। इस साल की शुरुआत से ही दोनों के बीच खटपट नजर आने लगी। लगातार ऐसे संकेत मिले जिनसे उनके अलग होने की अटकलें लगाई जा रही थी। आखिरकर दोनों ने जुलाई में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जॉइंट पोस्ट डाल घोषणा कर दी कि वे अलग हो गए हैं, लेकिन अगस्त्य की मिलकर परवरिश करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री