न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इन्होंने बताया इसलिए लंदन में शिफ्ट हुए विराट-अनुष्का, अदनान सामी ने लगाई पाकिस्तान के पूर्व मंत्री को फटकार

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी पर लोग बेइंतेहा प्यार लुटाते हैं। अनुष्का अक्सर विराट के मैच देखने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Apr 2025 8:18:51

2 News : इन्होंने बताया इसलिए लंदन में शिफ्ट हुए विराट-अनुष्का, अदनान सामी ने लगाई पाकिस्तान के पूर्व मंत्री को फटकार

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी पर लोग बेइंतेहा प्यार लुटाते हैं। अनुष्का अक्सर विराट के मैच देखने के लिए स्टेडियम में नजर आती हैं। ऐसे में फैंस का दिल खुश हो जाता है। कपल हमेशा चर्चाओं में बना रहता है। उन्हें लेकर पिछले साल खूब खबरें चलीं कि वे लंदन शिफ्ट हो गए हैं। दरअसल अनुष्का ने 15 फरवरी 2024 को वहीं पर बेटे अकाय को जन्म दिया है। दोनों को कई बार लंदन में देखा गया है। इस बीच 90 के दशक की दिग्गज एक्ट्रेस ‘धक धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर श्रीराम नेने ने अपने एक पॉडकास्ट में रणवीर इलाहाबादिया के साथ बातचीत में इस बारे में चर्चा की।

नेने ने अपने यूट्यूब चैनल पर रणवीर को बातचीत के लिए बुलाया था। इस दौरान रणवीर और नेने ने विराट की प्रशंसा की। इसके बाद नेने ने कहा कि मैं विराट का बहुत सम्मान करता हूं। हम उनसे कई बार मिले हैं, वो बहुत बढ़िया व्यक्ति हैं। मैं आपको कुछ बताता हूं। एक दिन हमारी अनुष्का से बात हो रही थी और वो बहुत दिलचस्प थी। वो लोग लंदन शिफ्ट होने का सोच रहे थे क्योंकि भारत में वो अपनी सफलता को एंजॉय नहीं कर पाते हैं। और हम उनकी इस परेशानी को समझते हैं, क्योंकि वो जो कुछ भी करते हैं, वह ध्यान आकर्षित करता है। हम लगभग अलग-थलग पड़ जाते हैं।

अनुष्का और विराट बहुत अच्छे हैं और वो बस अपने बच्चों को नॉर्मली पालना चाहते हैं। गौरतलब है कि विराट और अनुष्का की साल दिसंबर 2017 में शादी हुई थी। दोनों ने इटली में शादी रचाई थी। साल 2021 में उन्होंने बेटी वामिका का स्वागत किया था। वे अपने बच्चों को ग्लैमर वर्ल्ड से दूर रखना चाहते हैं। यहां तक कि उन्होंने अभी तक उन दोनों का ही चेहरा रिवील नहीं किया है। वे पैपराजी से भी इसके लिए अपील करते रहते हैं। विराट अभी आईपीएल 18 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए चमक बिखेर रहे हैं। वे शानदार फॉर्म में हैं। दूसरी ओर, अनुष्का लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। माना जा रहा है कि विराट के संन्यास लेने के बाद वे लंदन में ही बस सकते हैं।

2 News : इन्होंने बताया इसलिए लंदन में शिफ्ट हुए विराट-अनुष्का, अदनान सामी ने लगाई पाकिस्तान के पूर्व मंत्री को फटकार

नागरिकता पर सवाल उठाने पर भड़के अदनान सामी, सिंगर साल 2016 से हैं भारतीय नागरिक

पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने मशहूर सिंगर अदनान सामी की नागरिकता पर सवाल उठाया है। इस पर अदनान ने पलटवार किया है। अदनान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फवाद को करारा जवाब दिया। अदनान ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “इस अनपढ़ बेवकूफ को कौन बताएगा!.”

अदनान यहीं नहीं रुके और एक और ट्वीट के जवाब में लिखा, “यहां तक कि तुम सही से समझ नहीं पाए, तुम बेवकूफ हो...मेरी जड़ें पेशावर से हैं - लाहौर से नहीं!! यह सोचना कि तुम (गलत) सूचना मंत्री थे और तुम्हें किसी भी सूचना के बारे में कोई जानकारी नहीं है!!!! मेरी तो हवा निकल गई - तुम अभी भी गुब्बारा हो! और तुम विज्ञान मंत्री थे?... क्या यह बकवास का विज्ञान था??” उल्लेखनीय है कि साल 2016 में अदनान ने अपनी पाकिस्तानी नागरिकता छोड़ भारतीय नागरिकता हासिल की थी।

हालांकि उनका भारतीय नागरिकता हासिल करने का सफर आसान नहीं था। उन्हें इसके लिए 18 साल लगे। अदनान ने बॉलीवुड की फिल्मों के कई लोकप्रिय गानों को अपनी आवाज से सजाया है। उनके कुछ म्यूजिक एल्बम भी खूब चले। अदनान की आवाज में एक अलग ही कशिश है, जिससे लोग उनकी ओर खिंचे चले आते हैं।

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल