न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : संजय की गिरफ्तारी के बाद माधुरी ने उनसे बना ली थी दूरी, सारा और इब्राहिम ने रैम्प वॉक में जमाया रंग

माधुरी दीक्षित (58) और संजय दत्त (66) दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार रहे हैं। उनकी एक्टिंग के दीवाने फैंस आज भी उन पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Oct 2025 1:34:13

2 News : संजय की गिरफ्तारी के बाद माधुरी ने उनसे बना ली थी दूरी, सारा और इब्राहिम ने रैम्प वॉक में जमाया रंग

माधुरी दीक्षित (58) और संजय दत्त (66) दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार रहे हैं। उनकी एक्टिंग के दीवाने फैंस आज भी उन पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। उन्हें कई फिल्मों में साथ काम करने का मौका मिला है। सुपरहिट फिल्म ‘साजन’ की मेकिंग के दौरान उनके रिलेशनशिप में होने की अफवाहें थीं। अब राइटर हनीफ जावेरी ने दोनों को लेकर रिएक्ट किया है। उन्होंने दावा किया कि साल 1993 के मुंबई बम धमाकों के सिलसिले में संजय की गिरफ्तारी के बाद माधुरी ने अभिनेता से दूरी बना ली थी। हनीफ ने मेरी सहेली को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब संजय जेल में थे तो फिल्म इंडस्ट्री ने उनके अरेस्ट के खिलाफ प्रोटेस्ट किया लेकिन माधुरी ने इसमें हिस्सा लेने से मना कर दिया। जब संजय जमानत पर रिहा हुए तो डायरेक्टर अफजल खान ने पार्टी ऑर्गेनाइज की थी।

माधुरी ने कहा था कि वह पार्टी अटैंड करेंगी। मुझे भी पार्टी में होना था। एक साइड पर स्टेज था और दूसरी तरफ टेबल और कुर्सियां थीं। मैं वहां बैठा था। मैंने देखा कि माधुरी ने सेक्रेटरी और कुछ लोगों के साथ एंट्री ली लेकिन स्टेज पर जाने के बजाय वे वहीं रुक गए और मेरे पास वाली सीट पर बैठ गए। मैंने नोटिस किया कि वे बैचेन थे। मुझे लगा कि वे जल्द ही स्टेज पर पहुंच जाएंगे लेकिन स्टेज पर जाने के बजाय माधुरी वेन्यू से ही चली गईं। संजय की गिरफ्तारी के बाद सभी फोटोग्राफर माधुरी और संजय के साथ में फोटो के लिए इंतजार कर रहे थे। मुझे पता था कि वो क्यों चली गईं। माधुरी, संजय के साथ तस्वीर नहीं खिंचवाना चाहती थीं।

हनीफ ने दावा किया कि माधुरी और संजय कुछ समय के लिए साथ थे। माधुरी की मां उनकी शादी करवाना चाहती थीं लेकिन जब संजय अरेस्ट हुए तो उन्होंने अलग होने का फैसला लिया। हनीफ ने कहा कि माधुरी को डर था कि उन्हें भी इंवेस्टिगेट किया जाएगा। दोनों ने सालों तक साथ काम नहीं किया। साल 2019 में फिल्म ‘कलंक’ में वे कई साल बाद साथ दिखे।

sanjay dutt,actor sanjay dutt,madhuri dixit,actress madhuri dixit,sanjay madhuri,khalnayak,sajan,hanif javeri,sara ali khan,ibrahim ali khan,sara ibrahim ramp walk

सारा और उनके भाई इब्राहिम अली खान ने डिजाइनर अभिनव मिश्रा के लिए किया रैम्प वॉक

एक्ट्रेस अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा और बेटा इब्राहिम अली खान भी अपने माता-पिता की जैसे बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं। भाई-बहन में जबरदस्त बोंडिंस है, जिसे फैंस काफी पसंद करते है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर कर प्यार जताते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने डिजाइनर अभिनव मिश्रा के लिए रैंप वॉक किया। डिजाइनर ने बेहतरीन ड्रेस लॉन्च की। सारा और इब्राहिम ने लोगों का ध्यान खींचा। इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

इब्राहिम ने कतान सिल्क से बनी एक शाही शेरवानी चुनी, जिस पर शीशे का काम, रेशम और जरी की बारीक कढ़ाई थी। पोशाक में एक राजसी आभा झलक रही थी। दूसरी ओर, सारा ने शाही ड्रेस चुनी। इस पर खास शीशे का काम, जरी और रेशम की हाथ से कढ़ाई की गई थी। झिलमिलाते क्रिस्टल से इस ड्रेस में चार चांद लग रहे थे। इब्राहिम और सारा पहली बार रैंप वॉक पर साथ-साथ नजर आए हैं।

शो शनिवार (4 अक्टूबर) को दिल्ली के छतरपुर के संस्कृति ग्रीन्स के हरे-भरे बगीचे में आयोजित किया गया। इससे पहले हाल ही सारा ने इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की थीं। इनमें उनके भाई व मां नजर आ रही थीं। सारा उनके साथ अपनी एक दोस्त की शादी अटेंड अटैंड करने के लिए स्पेन गई थीं। इन तस्वीरों में सारा का कभी ग्लैमरस तो कभी देसी लुक देखने को मिला। सारा ने फंक्शन्स की कई तस्वीरें शेयर कीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह