न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जूही चावला को माधुरी दीक्षित सहित इन सितारों ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, जानें...

एक्ट्रेस जूही चावला आज शनिवार (13 नवंबर) को 54 साल की हो गईं। इस मौके पर उन्हें फैंस के साथ साथी कलाकार सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Nov 2021 6:47:11

जूही चावला को माधुरी दीक्षित सहित इन सितारों ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, जानें...

एक्ट्रेस जूही चावला आज शनिवार (13 नवंबर) को 54 साल की हो गईं। इस मौके पर उन्हें फैंस के साथ साथी कलाकार सोशल मीडिया पर विश कर रहे हैं। जूही की समकालीन हीरोईन माधुरी दीक्षित ने भी उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। 90 के दशक में माधुरी और जूही को इंडस्ट्री की टॉप हीरोइन में गिना जाता था। दोनों एक के बाद एक सुपर हिट फिल्में देती थीं। उनके बीच कोल्ड वॉर की भी खबर थी लेकिन माधुरी की इस पोस्ट से ऐसा जरा भी नहीं लगता।

माधुरी ने जूही के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा-सुंदरता को जन्मदिन की बधाई। जूही आपने मनोरंजन की दुनिया में बहुत बड़ा योगदान दिया है। कयामत से कयामत तक से लेकर गुलाब गैंग तक आपने अपनी हर भूमिका में हमेशा किया है। आप हमेशा की तरह चमकती रहें।’ दोनों साल 2014 में रिलीज हुईं ‘गुलाब गैंग’ नाम की फिल्म में थीं। इसमें नायिका तो दूसरी नेगेटिव भूमिका में थीं। अब जूही बिजनेस में बिजी हैं, जबकि माधुरी रियलिटी शो को जज करती दिखती हैं।

madhuri dixit,juhi chawla,juhi birthday,raveena tandon,bhagyashree,farah khan,bollywood news in hindi

रवीना टंडन, भाग्यश्री और फरहा खान ने जूही के लिए लिखा...

जूही चावला को एक्ट्रेस रवीना टंडन, भाग्यश्री, कोरियोग्राफर फरहा खान ने भी शुभकामनाएं दी हैं। रवीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जूही के साथ अपनी एक अनदेखी तस्वीर शेयर की। बर्थडे नोट पर उन्होंने लिखा "सभी मस्ती, हंसी, बीते साल और मीठी यादें और उसमें जूही सबसे अच्छी है।" भाग्यश्री ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की जिसमें वे एक लाल और सफेद साड़ी पहने हुए दिखीं, जबकि दूसरी ओर जूही को एक चमकदार गुलाबी और सफेद सलवार सूट में प्यारी सी मुस्कान के साथ देखा जा सकता है। कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे गॉर्जियस!! जिस लड़की की कयामती मुस्कान है, ऐसी ही रहो, मस्कुराती रहो।" इंस्टाग्राम पर फराह ने जूही के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि वे अपने जन्मदिन के अवसर पर उनके लिए और पेड़ लगाएंगी।

madhuri dixit,juhi chawla,juhi birthday,raveena tandon,bhagyashree,farah khan,bollywood news in hindi

कयामत से कयामत तक मूवी रही जूही के करिअर का टर्निंग पॉइंट

चुलबुली अदाकारा जूही चावला ने अपने अभिनय के दम पर खास पहचान बनाई है। जूही का जन्म 13 नवंबर 1967 को अम्बाला (हरियाणा) में हुआ था। पढ़ाई पूरी करने के बाद जूही ने वर्ष 1984 में मिस इंडिया प्रतियोगिता का खिताब जीता। जूही ने 1986 में मल्टी स्टारर फिल्म 'सल्तनत' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। साल 1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' जूही की जिंदगी का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। उनके अपोजिट आमिर खान थे। जूही की प्रमुख फिल्मों में राजू बन गया जैंटलमैन, बोल राधा बोल, डर, दरार, दीवाना मस्ताना, यस बॉस, इश्क, डुप्लीकेट, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, जख्म, दीवाना मस्ताना, लोफर, माई ब्रदर निखिल, गुलाबी गैंग, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा आदि शामिल हैं।

जूही ने फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी, अशोका और चलते-चलते जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है। जूही ने कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलुगू, पंजाबी और बंगाली भाषा की फिल्में भी की हैं। जूही सोनी टीवी के रियलिटी शो झलक दिखला जा की जज रहीं। जूही पर्यावरण को बढ़ावा देने वाले कुछ सामाजिक संगठनों से भी जुड़ी हुई हैं। जूही ने साल 1995 में उद्योगपति जय मेहता से शादी की। उनके दो बच्चे जाह्नवी और अर्जुन हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर