न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘मेड इन हेवन’ फेम एक्टर अर्जुन माथुर ने की दूसरी शादी! इस रियलिटी शो में रंग जमाने को तैयार हैं एल्विश

एक्टर अर्जुन माथुर को अमेजन प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन’ से काफी शौहरत मिली। इसमें उन्हें लीड रोल प्ले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 11 Oct 2024 12:01:50

2 News : ‘मेड इन हेवन’ फेम एक्टर अर्जुन माथुर ने की दूसरी शादी! इस रियलिटी शो में रंग जमाने को तैयार हैं एल्विश

एक्टर अर्जुन माथुर को अमेजन प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन’ से काफी शौहरत मिली। इसमें उन्हें लीड रोल प्ले करने का मौका मिला था। अब अर्जुन के चाहने वालों के लिए एक बढ़िया खबर है। अर्जुन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही है। इसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड टिया तेजपाल के साथ मंडप के पास बैठे नजर आ रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट रेडिट पर इस तस्वीर को शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि अर्जुन ने गुरुवार (10 अक्टूबर) को टिया के साथ सात फेरे लिए हैं।

हालांकि अभी तक इस बारे में अर्जुन और टिया की तरह से कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन अटकलों का बाजार गरम है। पोस्ट सामने आने के बाद लोग अर्जुन और टिया को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि ये फोटो ‘मेड इन हेवन’ के सेट की है। बता दें कि अर्जुन ने साल 2010 में सिमरित मल्ही के साथ शादी की थी।

हालांकि दो साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद अर्जुन ने दिग्गज पत्रकार तरुण तेजपाल की बेटी टिया को डेट किया। टिया प्रोडक्शन डिजाइनर हैं। वह ‘द व्हाइट टाइगर’, ‘रमन राघव 2.0’ और ‘कारवां’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा टिया ‘मेड इन हेवन’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

‘रोडीज’ में गैंग लीडर के रूप में नजर आएंगे BB OTT 2 विजेता एल्विश यादव

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता यूट्यूबर एल्विश यादव अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। एल्विश अब एमटीवी के फेमस रियलिटी शो ‘रोडीज’ के चौथे गैंग लीडर के रूप में नजर आएंगे। उनकी रणविजय सिंह के साथ कई फोटो सामने आई हैं। रणविजय 3 साल बाद शो में वापसी कर रहे हैं। रणविजय ने अपने इंस्टाग्राम पर एल्विश के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें एल्विश को गैंग लीडर के आउटफिट में देखा जा सकता है।

रणविजय ने गैंग लीडर्स पैनल में एल्विश का स्वागत करते हुए कैप्शन लिखा। ‘रोडीज XX’ में नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला और रिया चक्रवर्ती भी गैंग लीडर की भूमिका निभाएंगे। चारों गैंग लीडर की भिड़ंत दिलचस्प होगी। उल्लेखनीय है कि ‘एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस’ के ऑडिशन शुरू हो चुके हैं। मालूम हो कि एल्विश का विवादों से गहरा नाता है।

हाल ही में दिल्ली पुलिस ने 500 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में एल्विश को तलब किया था। एल्विश के साथ कॉमेडियन भारती सिंह समेत 5 लोगों को समन भेजा गया था। एल्विश सांपों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार भी हुए थे पर बाद में जेल से बाहर आ गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
लव जिहाद:  यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
लव जिहाद: यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सामंथा रुथ प्रभु की 'मा इंटी बंगारम' ने रचा नया इतिहास, बनी तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्म
सामंथा रुथ प्रभु की 'मा इंटी बंगारम' ने रचा नया इतिहास, बनी तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्म
मुंबई की तेज बारिश के बीच रणदीप हुड्डा ने चुनी मेट्रो की सवारी, मास्क पहनकर किया सफर, वीडियो वायरल
मुंबई की तेज बारिश के बीच रणदीप हुड्डा ने चुनी मेट्रो की सवारी, मास्क पहनकर किया सफर, वीडियो वायरल
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'कैरी ऑन जट्टा 4' की रफ्तार, छठे दिन लाखों में सिमटी कमाई
बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'कैरी ऑन जट्टा 4' की रफ्तार, छठे दिन लाखों में सिमटी कमाई
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार