न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने भी छोड़ा ‘अनुपमा’, बताया यह कारण, आरव को अक्षय-ट्विंकल ने ऐसे किया बर्थडे विश

‘अनुपमा’ सीरियल लंबे समय से टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है। इसने फैंस को खुद से बांध रखा है। हालांकि इन दिनों सीरियल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Sep 2024 7:10:37

2 News : इस एक्ट्रेस ने भी छोड़ा ‘अनुपमा’, बताया यह कारण, आरव को अक्षय-ट्विंकल ने ऐसे किया बर्थडे विश

‘अनुपमा’ सीरियल लंबे समय से टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है। इसने फैंस को खुद से बांध रखा है। हालांकि इन दिनों सीरियल के साथ कुछ अच्छा नहीं हो रहा और इसका कारण है इसमें काम करने वाले कलाकारों का इससे दूर होना। हाल ही में नेगेटिव किरदार ‘वनराज शाह’ की भूमिका निभाने वाले एक्टर सुधांशु पांडे ने सीरियल छोड़ दिया था जिससे फैंस को काफी धक्का लगा। अब एक और मुख्य कलाकार ने शो को टाटा बाय बाय बोल दिया है। ‘काव्या’ का रोल करने वालीं एक्ट्रेस मदालसा शर्मा अब शो में नजर नहीं आएंगी।

पिछले कुछ समय से उनके शो छोड़ने की रूमर्स फैली हुई थीं। अब खुद मदालसा ने इसे कंफर्म कर दिया है। शो में वह वनराज की पहले गर्लफ्रेंड और फिर दूसरी पत्नी के रोल में थीं। मदालसा ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब साल 2020 में शो शुरू हुआ था तब इसमें 3 मेन कैरेक्टर थे, ‘अनुपमा’ (रुपाली गांगुली), ‘वनराज’ (सुधांशु) और ‘काव्या’ (मदालसा)। ‘काव्या’ ने ‘अनुपमा’ की जिंदगी में उथल-पुथल मचाई और चीजें बदलीं।

शो में ‘काव्या’ को स्ट्रॉन्ग दिखाया गया, जिसमें एक शादीशुदा आदमी से प्यार करने और उसे पाने की हिम्मत थी। लेकिन पिछले एक साल में मुझे लगा कि अब शो की कहानी ‘वनराज’, ‘काव्या’ और ‘अनुपमा’ से बहुत आगे बढ़ गई है। अब मेरे किरदार में वो बात नहीं रही। इस किरदार में कोई स्पार्क या स्पाइसी चीज नहीं है...ये अब ग्रे कैरेक्टर नहीं रहा। अगर ‘काव्या’ का किरदार पहले जैसा ही होता तो मैं शो का हिस्सा बनी रहती।

पिछले कुछ महीनों से, क्रिएटिव टीम मेरे किरदार के साथ कुछ अलग करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन कुछ भी कारगर साबित नहीं हुआ। इसलिए राजन शाही (डायरेक्टर) सर के साथ बात करने के बाद हमने आपसी सहमति से फैसला किया कि अब इस किरदार को खत्म कर देना चाहिए। बता दें, मदालसा की शादी साल 2018 में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बड़े बेटे मिमोह से हुई थी। मदालसा की मां शीला शर्मा भी एक्ट्रेस हैं।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव हुए 22 साल के

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव कुमार का रविवार (15 सितंबर) को 22वां जन्मदिन था। इस खास मौके पर अक्षय-ट्विंकल ने सोशल मीडिया पर भावुक और गर्व से भरी पोस्ट शेयर की। अक्षय ने आरव के लिए इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की। इसमें अक्षय, ट्विंकल और आरव साथ में वेकेशन पर हैं। ट्विंकल माइक्रोस्कोप पकड़े हुए हैं और अक्षय मुस्कराते हुए उन्हें देख रहे हैं। पीछे बैठे आरव कैमरे की ओर देखकर हंस रहे हैं।

अक्षय ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो आरव। तुम्हें एक दयालु और प्यार करने वाले व्यक्ति के रूप में बढ़ते हुए देखना मेरे दिल को हर दिन गर्व से भर देता है। तुम मेरी जिंदगी में कितनी खुशियां लेकर आए हो, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। यह साल तुम्हारे लिए उतनी ही खुशियां लेकर आए जितनी तुम अपने आस-पास के सभी लोगों को देते हो। मैं हमेशा तुमसे प्यार करता हूं।”

ट्विंकल ने भी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह आरव के साथ पोज दे रही हैं। ट्विंकल ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे आरव। जब मैं तुम्हें बार-बार यह कहते हुए सुनती थी कि तुम अपनी आजादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हो, तो मुझे लगता था कि जब तुम आखिरकार मेरा घर छोड़कर अपने घर में कदम रखोगे, तो मेरी रोशनी अपने आप बुझ जाएगी और मेरी दुनिया एक अंधकार से भर जाएगी।

जब तुम मिलने के लिए वापस आते, तो मैं ढेर सारे दीये जलाती और दिखावा करती कि यह कोई परमानेंट पावर फेलियर नहीं है। हम बस दिवाली मना रहे हैं। लेकिन मुझे तब एहसास नहीं हुआ कि कोई जो तुम्हारे दिल में रहता है, वह कभी नहीं जाता, भले ही वे अपनी जगह बदल लें। मेरी दुनिया हर फोन कॉल, हर मैसेज से रोशन हो जाती है, भले ही वह गंदे कपड़ों के बारे में हो।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री