न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मिथुन की बहू मदालसा ने इसलिए छोड़ी थी साउथ इंडस्ट्री, एक्टर की मदद करने पर भी ट्रॉल हुईं रिद्धिमा ने दिया जवाब

दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा टीवी दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। मदालसा को राजन शाही के सीरियल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Oct 2025 1:25:07

2 News : मिथुन की बहू मदालसा ने इसलिए छोड़ी थी साउथ इंडस्ट्री, एक्टर की मदद करने पर भी ट्रॉल हुईं रिद्धिमा ने दिया जवाब

दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा टीवी दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। मदालसा को राजन शाही के सीरियल 'अनुपमा' से खास पहचान मिली। मदालसा ने इससे पहले साउथ इंडस्ट्री में भी काम किया था, लेकिन फिर अचानक वहां से दूरी बना ली। अब मदालसा ने इसके पीछे की वजह बताई है। मदालसा ने हाल ही पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा कि साउथ इंडस्ट्री में मेरे साथ कुछ खराब चीजें हुईं, जिससे मुझे लगा कि मैं वहां काम नहीं कर पाऊंगी, क्योंकि उस रास्ते पर मैं नहीं चल सकती। कास्टिंग काउच का जिक्र करते हुए मदालसा ने कहा कि यह तो हर जगह है, मुझे थोड़ा साउथ इंडस्ट्री ने निराश किया।

कोई अनुभव नहीं लेकिन एक बातचीत ने मुझे काफी असहज महसूस कराया। वो वाक्या क्या था ढंग से याद तो नहीं लेकिन तब मेरी उम्र 17 साल थी। उस घटना के बाद मैं वापस मुंबई आ गई। एक लक्ष्य होता है हर इंसान का कि उसे कहां जाना है। मेरा लक्ष्य है, लालसा है सब कुछ है लेकिन वो इतना ज्यादा नहीं है कि मैं उसको खुद पर हावी होने दूं। जब हम बात करते हैं कास्टिंग काउच जैसी चीजों की, मेरा मानना है कि यह हर इंडस्ट्री में किसी-न-किसी रूप में मौजूद होती हैं, चाहे वो फिल्म हो, कोई कॉर्पोरेट दफ्तर हो या किसी और क्षेत्र में। हर करिअर में, कभी-कभी लोग ऐसी स्थितियों का सामना करते हैं।

मदालसा ने टीआरपी में लंबे समय तक नंबर वन शो रहे ‘अनुपमा’ छोड़ने का कारण भी बताया। मदालसा ने कहा कि शो में 15 साल का लीप आने वाला था, इसलिए मुझे लगा कि मेरे किरदार को खत्म कर देना चाहिए। इसके लिए मैंने सीरियल के प्रोड्यूसर राजन शाही से बात की थी। मदालसा से जब पूछा गया कि क्या वह कभी शो में वापसी कर सकती हैं, तो इससे उन्होंने साफ इंकार कर दिया। मदालसा ने कहा कि मैं शो छोड़कर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती हूं। अब कुछ नए ऑफर्स उठाने का वक्त है।

बता दें कि मदालसा ने साल 2009 की तेलुगु फिल्म ‘फिटिंग मास्टर’ से करिअर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह कन्नड़, तमिल फिल्मों में भी नजर आईं। उन्होंने ‘सम्राट एंड को’, ‘दिल साला सनकी’, ‘करतूत’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। मदालसा ने साल 2018 में मिथुन के बेटे महाक्षय के साथ शादी की थी।

madalsa sharma,actress madalsa sharma,mithoon chakraborty,mahakhsay,madalsa south industry,anupamaa,riddhima sahni,ranbir kapoor,sudhir dalvi,riddhima sudhir

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी ने सुधीर दलवी की मदद के लिए बढ़ाए हाथ

मशहूर एक्टर सुधीर दलवी (86) फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार के पास पैसों की कमी की वजह से इलाज में रुकावट आ रही है। ऐसे में परिवार ने आर्थिक मदद मांगी है। उन्हें लगभग 15 लाख रुपए की जरूरत है। इस खबर के सामने आते ही कई शुभचिंतकों ने उनकी सहायता की। सुधीर की हालत देख दिवंगत एक्टर ऋषि व नीतू कपूर की बेटी और रणबीर की बहन रिद्धिमा साहनी ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। हालांकि कुछ लोगों ने इतने नेक काम के बावजूद रिद्धिमा को ट्रॉल किया। इस पर रिद्धिमा ने ट्रॉलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

रिद्धिमा ने सुधीर की मदद के लिए पैसे दिए जिसका उन्होंने एक पोस्ट में जिक्र किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हो गया, प्रार्थना करती हूं कि आप जल्द ठीक हो जाएं।” इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “अगर मदद की है तो लिख के क्यों शो ऑफ कर रही हो।’ दूसरे ने लिखा, “बस फुटेज चाहिए।” रिद्धिमा ने उन पर निशाना साधने वालों को जवाब देते हुए लिखा, “जीवन में सब कुछ दिखाने के लिए नहीं होता है।

अगर आप अपनी क्षमता के मुताबिक किसी की मदद कर सकते हैं तो यह बड़ी ब्लेसिंग होती है।” उल्लेखनीय है कि रिद्धिमा जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। बता दें सुधीर रामानंद सागर के सीरियल ‘रामायण’ में गुरु वशिष्ठ का रोल कर चुके हैं। वे फिल्म ‘शिरडी के साई बाबा’ में लीड रोल में थे। इसके अलावा वे कई टीवी शो और फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड