न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : चौथी शादी के लिए तैयार है यह मशहूर सिंगर, सामंथा से तलाक पर नागा ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बातें

दिवंगत दिग्गज एक्टर महमूद के बेटे सिंगर लकी अली म्यूजिक इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। लकी ने 'एक पल का जीना'...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 08 Feb 2025 12:22:09

2 News : चौथी शादी के लिए तैयार है यह मशहूर सिंगर, सामंथा से तलाक पर नागा ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बातें

दिवंगत दिग्गज एक्टर महमूद के बेटे सिंगर लकी अली म्यूजिक इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। लकी ने 'एक पल का जीना', 'आ भी जा' जैसे कई लोकप्रिय गानों को अपनी मधुर आवाज से सजाया है। लकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं। अब 66 साल के लकी ने चौथी शादी की इच्छा जाहिर की है। दरअसल लकी ने दिल्ली की सुंदर नर्सरी में 18वें कथाकार इंटरनेशनल स्टोरीटेलर फेस्टिवल के दौरान कहा कि वे चौथी शादी करना चाहते हैं। लकी ने पहले अपने कुछ हिट गानों पर प्रस्तुति देते हुए समां बांधा।

इसके बाद जब उनसे उनके सपने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरा सपना है कि मैं फिर से शादी करूं। इसी के साथ इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि लकी फिर से शादी कर सकते हैं। लकी अब तक तीन शादियां कर चुके हैं और उनकी तीनों पत्नियां विदेशी रही हैं। लकी ने पहली शादी साल 1996 में ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली मेघन जेन मैक्लेरी के साथ की थी। उनके दो बच्चे हैं। कुछ सालों बाद लकी और मेघन अलग हो गए। इसके बाद लकी ने साल 2000 में पर्शिया की रहने वाली इनाया के साथ दूसरी शादी की।

लकी व इनाया के भी 2 बच्चे हुए। लकी ने साल 2010 में ब्रिटिश मॉडल केट एलिजाबेथ हॉलम के साथ शादी की, जिससे उनका एक बेटा है। लकी साल 2017 में केट से भी अलग हो गए थे। काम के मोर्चे पर लकी ने कई फिल्मों में गाने गाए हैं, जिनमें 'कहो ना प्यार है', 'युवा', 'बचना ऐ हसीनों', 'अंजाना अंजानी', ‘तमाशा’, 'पाठशाला' के नाम भी शामिल हैं।

lucky ali,singer lucky ali,mehmood,lucky ali fourth marriage,lucky ali songs,lucky ali bollywood,samantha ruth prabhu,naga chaitanya,sobhita dhulipala

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की साल 2021 में जुदा हो गई थीं राहें

साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्य ने पिछले साल एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला संग शादी कर ली। नागा की पहली शादी साल 2017 में सामंथा रुथ प्रभु के साथ हुई थी। उनका साल 2021 में तलाक हो गया। हालांकि इसके बाद नागा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रॉल किया गया। अब नागा ने पहली बार सामंथा संग अपने तलाक पर चुप्पी तोड़ी है। नागा ने रॉ टॉक्स विद वीके पॉडकास्ट में कहा कि हम अपने-अपने रास्ते पर चलना चाहते थे।

अपने-अपने कारणों से, हमने यह फैसला लिया है और हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। हम अपने-अपने तरीके से अपने जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। मुझे समझ में नहीं आता कि और क्या स्पष्टीकरण की आवश्यकता है। मुझे उम्मीद है कि फैंस और मीडिया इसका सम्मान करेंगे। हमने प्राइवेसी की मांग की है।

कृपया हमारा सम्मान करें और इस मामले में हमें प्राइवेसी दें। लेकिन, दुर्भाग्य से, यह एक हेडलाइन है। यह एक विषय या गपशप बन गया। यह मनोरंजन बन गया। मैं बहुत शालीनता से आगे बढ़ गया हूं। वह बहुत शालीनता से आगे बढ़ गई है। हम अपना जीवन जी रहे हैं। मुझे फिर से प्यार मिल गया है। मैं बहुत खुश हूं और हम एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं।

ऐसा नहीं है कि यह केवल मेरे जीवन में हो रहा है, तो मेरे साथ अपराधी जैसा व्यवहार क्यों किया जाता है? जो भी फैसला था, वह बहुत सोच-समझकर और दूसरे व्यक्ति के प्रति बहुत सम्मान के साथ लिया गया एक बहुत ही बड़ा फैसला था। मैं रिश्ता तोड़ने से पहले 1000 बार सोचूंगा, क्योंकि मुझे इसके परिणाम पता हैं...यह एक आपसी फैसला था...

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ