न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान भाजपा सरकार फिर बदलने जा रही है कांग्रेस सरकार की योजना का नाम!

प्रदेश में कांग्रेस सरकार की फिर एक योजना का नाम बदलने की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 10 Jan 2025 7:31:00

राजस्थान भाजपा सरकार फिर बदलने जा रही है कांग्रेस सरकार की योजना का नाम!

सीकर। प्रदेश में कांग्रेस सरकार की फिर एक योजना का नाम बदलने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। चर्चा है कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की योग्यता को जांचने वाली कांग्रेस सरकार की RKSMBK (राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम) योजना अब मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान (MSRA) कहलाएगी ।

राजस्थान से प्रकाशित एक समाचार पत्र के अनुसार, शिक्षा विभागीय परीक्षा पंजीयक के डाइट प्राचार्यों को लिखे एक पत्र के बाद चर्चाओं ने ज्यादा जोर पकड़ा है। जिसमें पंजीयक नरेंद्र सोनी ने मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान के तहत कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों की एस-1 (योगात्मक आकलन) जनवरी महीने में प्रस्तावित बताते हुए संबंधित सूचनाएं मांगी है। अब चूंकि इन कक्षाओं की ये परीक्षा 2022 से गहलोत सरकार की आरकेएसएमबीके योजना के तहत ही होती रही है। ऐसे में ये तय माना जा रहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पूर्व गहलोत सरकार की फिर एक योजना का नाम बदल दिया है।

RKSMBK योजना गहलोत सरकार ने 2022 में रेमेडिएशन के रूप में शुरू की थी। इसका उद्देश्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बच्चों की कोरोना काल में प्रभावित हुई पढ़ाई की भरपाई करना था। योजना के तहत कक्षा तीन से आठ तक के कमजोर विद्यार्थियों की हिंदी, अंग्रेजी व गणित विषय की अतिरिक्त तैयारी करवाना था। इसी योजना का नाम अब बदल दिया गया है।

RKSMBK को बंद करने की मांग भी विभिन्न शिक्षक संगठन कर रहे थे। शिक्षक संगठनों का तर्क था कि इससे स्कूलों में वार्षिक परीक्षा की पढ़ाई प्रभावित होती है। प्रदेश में सरकार बदलने के साथ शिक्षक संगठनों में योजना बंद करने की उमीद भी थी। पर बंद की बजाय केवल योजना का नाम बदलने पर उनकी उम्मीद काफूर हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रयागराज में युवाओं के बीच राहुल गांधी, बोले- ‘दर्द, डेटा और दौलत’ समझना जरूरी

'पाकिस्तानी दिल से भारतीयों के दुश्मन नहीं', RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भारत-पाक संबंधों पर दिया बड़ा बयान

मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के मुद्दे पर बंगाल में सियासत तेज, मुर्शिदाबाद के दो सांसदों ने उठाई आवाज, शुभेंदु अधिकारी से मिले

राघव चड्ढा की पीएम मोदी से मुलाकात, क्या पंजाब चुनाव से पहले मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

'भगवा क्यों पहना है?' प्रिया प्रकाश वॉरियर से ड्रेस के रंग पर हुआ सवाल, 'विंक गर्ल' ने दिया शांत लेकिन करारा जवाब

पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई अहम मुलाकात; कई मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद

इजरायली मीडिया का दावा- ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर, कभी भी आ सकती है मौत की खबर

परिसीमन पर विजय थलपति की बैठक से विपक्ष ने बनाई दूरी, 37 सांसदों ने किया बहिष्कार

गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम

सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

सावन में महादेव को चढ़ाएं ये खास फूल, एक फूल का फल माना जाता है हजार बिल्वपत्रों के बराबर

सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके

दिल्ली में बारिश का कहर, देवली में पार्किंग की दीवार भरभराकर गिरी; मलबे में दबकर 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त

बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश