न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

DDLJ को पूरे हुए 30 साल: लंदन में बना राज-सिमरन का आइकॉनिक स्टैच्यू, शाहरुख-काजोल हुए भावुक

लंदन में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) की 30वीं सालगिरह पर राज-सिमरन की कांस्य प्रतिमा का अनावरण, शाह रुख खान और काजोल हुए भावुक, बॉलीवुड और ब्रिटेन के सांस्कृतिक संबंधों का उत्सव।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Dec 2025 9:47:46

DDLJ को पूरे हुए 30 साल: लंदन में बना राज-सिमरन का आइकॉनिक स्टैच्यू, शाहरुख-काजोल हुए भावुक

बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध क्लासिक फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) ने 30 साल पूरे कर लिए हैं और इस अवसर पर लंदन में राज और सिमरन की कांस्य प्रतिमा (ब्रॉन्ज स्टैच्यू) का अनावरण किया गया। यह स्टैच्यू लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में स्थापित किया गया, जिसे देखने खुद शाह रुख खान और काजोल पहुंचे। स्टैच्यू में राज-सिमरन को उनकी आइकॉनिक शैली और भावों में उतारा गया है, जो देखने वालों को भावुक कर देता है।

लीसेस्टर स्क्वायर में हुआ अनावरण

इस स्टैच्यू का अनावरण लीसेस्टर स्क्वायर के लोकप्रिय ट्रेल ‘सीन्स इन द स्क्वायर’ में किया गया। अनावरण समारोह में शाह रुख खान और काजोल के अलावा यश राज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी और हार्ट ऑफ लंदन बिजनेस अलायंस की मुख्य कार्यकारी रोज मॉर्गन भी मौजूद थीं। यह आयोजन सिर्फ बॉलीवुड का सम्मान नहीं था, बल्कि भारत और ब्रिटेन के सांस्कृतिक संबंधों का उत्सव भी था।

शाह रुख खान हुए भावुक

स्टेच्यू लॉन्च इवेंट में शाह रुख खान ने अपने दिल की भावनाओं को साझा करते हुए कहा कि यह फिल्म उनके जीवन में बहुत खास रही है। उन्होंने बताया कि DDLJ के जरिए उन्हें अपनी पहचान मिली और यह फिल्म प्यार और भावना को फैलाने का प्रतीक बनी। शाह रुख ने UK के दर्शकों और हार्ट ऑफ लंदन बिजनेस अलायंस का धन्यवाद किया और कहा, “यह पल बेहद भावुक कर देने वाला है, जिसने कई पुरानी यादें ताजा कर दीं। दुनिया भर में फिल्म को मिले प्यार से मुझे गर्व महसूस होता है। मैं इस पल को पूरी टीम, निर्देशक आदित्य चोपड़ा और यश राज फिल्म्स परिवार के साथ साझा करना चाहता हूं। यह पल मैं कभी नहीं भूलूंगा।”

काजोल की खुशी का ठिकाना नहीं

DDLJ की सिमरन यानी काजोल ने भी अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 30 साल बाद भी दर्शकों का प्यार पाकर वह बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, “लंदन में स्टेच्यू का अनावरण होते देखना ऐसा अनुभव था, जैसे हम अपनी फिल्म के इतिहास का हिस्सा फिर से जी रहे हों। यह कहानी पीढ़ियों तक लोगों के दिलों में बस गई है।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड