न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘तड़प’ के प्रीमियर में अथिया का हाथ थामे दिखे राहुल, इधर-रणबीर ने आलिया के लहंगे पर मारी लात!

भारतीय ओपनर लोकेश राहुल चोट के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हैं। इस बीच, उन्हें अभिनेता सुनील शेट्टी के परिवार के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Dec 2021 1:16:46

‘तड़प’ के प्रीमियर में अथिया का हाथ थामे दिखे राहुल, इधर-रणबीर ने आलिया के लहंगे पर मारी लात!

भारतीय ओपनर लोकेश राहुल चोट के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हैं। इस बीच, उन्हें अभिनेता सुनील शेट्टी के परिवार के साथ स्टेज पर स्पॉट किया गया। दरअसल मौका था सुनील के बेटे अहान की पहली मूवी तड़प के प्रीमियर का। इस मौके पर राहुल अभिनेता अहान की बहन अथिया शेट्टी का हाथ थामे दिखे। तड़प का प्रीमियर बुधवार (1 दिसंबर) को मुंबई में आयोजित हुआ। इस फिल्म के साथ अहान बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। इस मौके पर राहुल के साथ बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। राहुल, अथिया का हाथ पकड़कर स्टेज पर पहुंचे। इसके बाद दोनों ने कई स्माइलिंग और क्यूट पोज दिए।

उल्लेखनीय है कि राहुल और अथिया का अफेयर कई दिनों से चल रहा है। 5 नवंबर को अथिया के बर्थडे पर राहुल ने अपने रिश्ते को लेकर ऑफिशियल मुहर लगाई थी। उन्होंने अथिया के साथ फोटो शेयर कर लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माई लव (हार्ट इमोजी) @athiyashetty।’ इससे पहले इंग्लैंड दौरे के दौरान भी दोनों को कई बार तस्वीरों में एकसाथ देखा गया था। अथिया भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं।

वायरल हो रहे वीडियो को देख रणबीर पर भड़के फैंस, दी आलिया को सलाह

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस को शादी का बेसब्री से इंतजार है। वे इनके क्यूट फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कपल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर, आलिया के लहंगे को लात मारते हुए दिखते हैं। आलिया जब स्टेज पर चढ़ती हैं तब उनका लहंगा फंस जाता है जिसे रणबीर अपने पैर से हटाते हैं। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए।

एक यूजर ने कमेंट कर कहा, “आलिया आपको रणबीर से शादी नहीं करनी चाहिए, रणबीर आपकी जरा भी इज्जत नहीं करते हैं।” वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि अगर रणबीर की जगह यहां रणवीर सिंह होते तो ऐसा कभी नहीं करते।

वैसे रणबीर का साथ दे रहे कई फैंस का यह भी कहना है कि आलिया का लहंगा कहीं फंसे नहीं और वह अचानक गिर ना जाएं इस बात को ध्यान में रखते हुए जल्दबाजी में रणबीर ने एक्ट्रेस का लहंगा अपने पैर से नीचे की ओर कर दिया, ऐसा करने के पीछे उनका कोई गलत इरादा नहीं था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया और रणबीर की शादी फिलहाल टाल दी गई है। कहा जा रहा है कि वर्क कमिटमेंट्स के चलते यह फैसला किया गया है। अब शादी 2023 में हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो