न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Lokah Chapter 1 Chandra Box Office Day 8: ‘परम सुंदरी’ को पीछे छोड़ निकली आगे, अब ‘बागी 4’ से होगी असली टक्कर! जानें कलेक्शन रिपोर्ट

कल्याणी प्रियदर्शन की फिल्म ‘लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन 8 करोड़ रुपये की कमाई कर कुल कलेक्शन 54.35 करोड़ कर लिया है। अब फिल्म का सामना ‘बागी 4’ से होगा। जानें पूरी कलेक्शन रिपोर्ट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Sep 2025 9:46:27

Lokah Chapter 1 Chandra Box Office Day 8: ‘परम सुंदरी’ को पीछे छोड़ निकली आगे, अब ‘बागी 4’ से होगी असली टक्कर! जानें कलेक्शन रिपोर्ट

कल्याणी प्रियदर्शन स्टारर सुपरहीरो फिल्म ‘लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा’ सिनेमाघरों में लगातार जोरदार प्रदर्शन कर रही है। 28 अगस्त 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कमाई के मामले में यह फिल्म अपने पहले ही हफ्ते में बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी है। चलिए जानते हैं, रिलीज के आठवें दिन इसने कितनी कमाई की और आगे का सफर कैसा दिख रहा है।

8वें दिन की कमाई

मलयालम इंडस्ट्री की यह बिग बजट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी ताकत बनकर उभरी है। दर्शक इसे देखने के लिए भारी संख्या में थिएटर्स का रुख कर रहे हैं। कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 2.7 करोड़ रुपये का ओपनिंग किया।

दूसरे दिन 48.15% की बढ़त के साथ कमाई 4 करोड़ रुपये पहुंची।

तीसरे दिन धमाकेदार उछाल आया और यह 7.6 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

चौथे दिन भी 32.89% की तेजी से फिल्म ने 10.1 करोड़ रुपये जुटाए।

पांचवे दिन हल्की गिरावट दिखी और कलेक्शन 7.2 करोड़ पर आ गया।

छठे दिन फिर रफ्तार पकड़ी और 7.65 करोड़ रुपये कमाए।

सातवें दिन मामूली गिरावट आई और कलेक्शन 7.1 करोड़ रहा।

अब, सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 8वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को लगभग 8 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 54.35 करोड़ रुपये हो गया है।

100 करोड़ की राह पर ‘लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा’

फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह जल्द ही 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। वहीं, वीकेंड तक यह 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंचने की पूरी संभावना है। लेकिन इसकी राह में अब एक बड़ी चुनौती खड़ी हो चुकी है।

दरअसल, 5 सितंबर से टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी स्टारर मच अवेटेड हिंदी फिल्म ‘बागी 4’ रिलीज हो चुकी है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा’ दूसरे वीकेंड में कितनी मजबूती दिखा पाती है और क्या ‘बागी 4’ इसकी रफ्तार रोक पाती है।

फिल्म की कहानी और कलाकार

‘लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा’ की कहानी चंद्रा (कल्याणी प्रियदर्शन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे उसके नेता मूथॉन (जिसे आवाज दी है ममूटी ने) भारत वापस बुलाते हैं। फिल्म में नासलेन ने सनी यानी चंद्रा के पड़ोसी और प्रेमी की भूमिका निभाई है, जबकि सैंडी ने इंस्पेक्टर नचियप्पा के रूप में खलनायक का दमदार किरदार निभाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह