न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोका चैप्टर 1 चंद्रा: साउथ सिनेमा की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म, 7 दिन में कमाए 100 करोड़, अब हिंदी में रिलीज

फिल्म ने रिलीज़ के महज 7 दिनों में 100 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। खास बात यह है कि यह उपलब्धि लो बजट में बनी फिल्म ने हासिल की है। मात्र 30 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने शुरुआती सप्ताह में ही बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों को चुनौती दे डाली है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 04 Sep 2025 2:11:46

लोका चैप्टर 1 चंद्रा: साउथ सिनेमा की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म, 7 दिन में कमाए 100 करोड़, अब हिंदी में रिलीज

साउथ सिनेमा से आई महिला सुपरहीरो फिल्म लोका चैप्टर 1 चंद्रा ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने रिलीज़ के महज 7 दिनों में 100 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। खास बात यह है कि यह उपलब्धि लो बजट में बनी फिल्म ने हासिल की है। मात्र 30 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने शुरुआती सप्ताह में ही बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों को चुनौती दे डाली है।

28 अगस्त को हुई रिलीज, अब हिंदी में भी उपलब्ध

लोका चैप्टर 1 चंद्रा मलयालम भाषा में 28 अगस्त को रिलीज़ हुई थी और आज यानी 4 सितंबर को इसका हिंदी वर्जन सिनेमाघरों में उतारा गया है। फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता और दर्शकों की जबर्दस्त डिमांड को देखते हुए निर्माताओं ने इसे हिंदी ऑडियंस के लिए भी रिलीज़ किया है। इसके साथ ही फिल्म का हिंदी ट्रेलर भी जारी हो चुका है।

बॉलीवुड स्टार्स भी हुए इंप्रेस

इस महिला सुपरहीरो फिल्म की चर्चा न केवल साउथ बल्कि बॉलीवुड में भी हो रही है। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि “क्या रहस्यमयी फिल्म है, बेहद खुशी है कि इसे इतना प्यार मिल रहा है।” वहीं अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म की प्रशंसा की और खासतौर पर प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी प्रियदर्शन के काम को सराहा। अक्षय ने लिखा, “फैमिली में टैलेंट है, सुना था और अब देख भी लिया।”

पुराने रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ा

लोका चैप्टर 1 चंद्रा ने वर्ल्डवाइड एक हफ्ते में 101 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इसके साथ ही इसने अनुष्का शेट्टी की अब तक की चार बड़ी वुमन-सेंट्रिक फिल्मों के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। इनमें महानती (85 करोड़), रुद्रमादेवी (80 करोड़), अरुंधति (68.5 करोड़) और भागमती (64 करोड़) शामिल हैं। इस उपलब्धि के साथ कल्याणी प्रियदर्शन की यह फिल्म साउथ सिनेमा की सबसे सफल महिला केंद्रित फिल्म बन गई है।

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन मलयालम वर्जन में 2.7 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन 4 करोड़, तीसरे दिन 7.6 करोड़, चौथे दिन 10.1 करोड़, पांचवें दिन 7.2 करोड़, छठे दिन 7.65 करोड़ और सातवें दिन 7.19 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इस तरह भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 47.32 करोड़ रुपये पहुंच चुका है और उम्मीद है कि जल्द ही यह 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लेगी।

दुलकर सलमान का प्रोडक्शन, डोमिनिक अरुण का निर्देशन

इस फिल्म के निर्माता साउथ स्टार दुलकर सलमान हैं और इसे उनके बैनर वेयफेयरर फिल्म्स के तहत बनाया गया है। निर्देशन की जिम्मेदारी डोमिनिक अरुण ने संभाली है। फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन ने महिला सुपरहीरो का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया है।

हिंदी रिलीज़ से बढ़ेगा क्रेज

फिल्म विश्लेषकों का मानना है कि हिंदी में रिलीज़ होने के बाद लोका चैप्टर 1 चंद्रा की कमाई में और तेजी आएगी। महिला सुपरहीरो पर आधारित इस तरह की फिल्में भारतीय सिनेमा में बहुत कम बनी हैं, ऐसे में दर्शकों का आकर्षण स्वाभाविक है। यह फिल्म अब वुमन-सेंट्रिक सिनेमा की परिभाषा बदलने वाली साबित हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह