न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘रामायण’ के ‘राम’ को ‘सीता’ ने इस अंदाज में दी जीत की बधाई, ‘लक्ष्मण’ ने इन 2 की जीत पर जताई खुशी

रामानंद सागर के टीवी सीरियल 'रामायण' में ‘राम’ का किरदार निभाकर सबके दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर अरुण गोविल की राजनीतिक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 05 Jun 2024 11:58:42

2 News : ‘रामायण’ के ‘राम’ को ‘सीता’ ने इस अंदाज में दी जीत की बधाई, ‘लक्ष्मण’ ने इन 2 की जीत पर जताई खुशी

रामानंद सागर के टीवी सीरियल 'रामायण' में ‘राम’ का किरदार निभाकर सबके दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर अरुण गोविल की राजनीतिक पारी की शानदार शुरुआत हुई। उन्होंने भाजपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश की मेरठ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। अरुण ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी (सपा) की कैंडिडेट सुनीता वर्मा को 10585 वोट से हराया। अरुण को कुल 5 लाख 46 हजार 469 वोट मिले।

अरुण की जीत पर उनके चाहने वाले उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच 'रामायण' में ‘सीता’ के रोल में नजर आईं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने भी इस खास मौके पर खुशी जाहिर की। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर अरुण के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों सोफे पर बैठकर बात करते हुए दिख रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में जीत के लिए बधाई दी है। अरुण ने भी एक पोस्ट शेयर कर जनता का आभार जताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम विक्ट्री साइन के साथ लेटेस्ट फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार।

आप सबने मुझ पर अपना विश्वास जताया मैं इसके लिए हृदय की गहराइयों से आपका धन्यवाद करता हूं। आपके इस विश्वास की कसौटी पर मैं संपूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास करूंगा…जय श्री राम।” उल्लेखनीय है कि अरुण ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया है, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा शौहरत ‘रामायण’ में ‘राम’ के किरदार से ही मिली। आज भी वे जहां भी जाते हैं लोग उन्हें ‘राम’ समझकर खुशी से फूले नहीं समाते। यहां तक कि वे उनके पैर छूने लगते हैं।

‘रामायण’ के ‘लक्ष्मण’ सुनील लहरी ने गठबंधन की सरकार पर जताई चिंता

‘रामायण’ में ‘लक्ष्मण’ का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए एक्टर सुनील लहरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अयोध्या और अमेठी में बीजेपी की करारी हार हुई, जिसे देख सुनील हैरान हैं। एक वीडियो शेयर कर सुनील ने लोकसभा चुनाव के नतीजों पर रिएक्शन दी है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में सुनील बोलते हैं, “जय श्रीराम। इलेक्शन के रिजल्ट देखकर बहुत निराशा हो रही है इसीलिए मैं कहता था, ‘वोट दो, वोट दो,’ लेकिन किसी ने नहीं सुना। अब गठबंधन की सरकार बनेगी।

क्या ये गठबंधन सरकार को 5 साल तक सही से चला पाएगा। सोचिए जरा। खैर.. मुझे इस बात की खुशी है कि दो ऐसे लोगों ने जीत दर्ज की है, जिन्हें मैं बहुत पसंद करता हूं। दोनों के दोनों ने इलेक्शन में शानदार जीत दर्ज की है। पहली हैं कंगना रनौत जी, जो नारी शक्ति का जीता-जागता स्वरूप हैं। उन्होंने मंडी से जीत दर्ज की। दूसरे हैं मेरे बड़े भाई समान अरुण गोविल जी।

वे मेरठ सीट से इलेक्शन जीते हैं। दोनों को ही मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। जय श्रीराम।” सुनील ने कैप्शन में लिखा, “चुनाव के परिणाम देखकर बहुत ज्यादा निराशा हुई, एक तो मतदान कम और ये परिणाम..परंतु एक बात की खुशी हुई मेरे दो पसंदीदा लोग चुनाव जीते…दोनों को ढे़र सारी बधाई।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क