'लाफ्टर शेफ 3' ग्रैंड फिनाले: कृष्णा अभिषेक की टीम कांटा ने टीम छुरी को हराकर जीती ट्रॉफी
लाफ्टर शेफ 3 के ग्रैंड फिनाले में कृष्णा अभिषेक की टीम कांटा ने टीम छुरी को हराकर जीती ट्रॉफी। जानें फिनाले की रोमांचक झलक और प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुति।
Posts by : Jhanvi Gupta |
Updated on: Mon, 26 Jan 2026 10:44:59
टीवी के चर्चित रिएलिटी शो लाफ्टर शेफ 3 का विजेता आखिरकार सामने आ गया है। रविवार, 25 जनवरी को हुए ग्रैंड फिनाले में कृष्णा अभिषेक की टीम कांटा ने अपनी शानदार प्रस्तुति से प्रतियोगिता अपने नाम की। इस फिनाले में टीम कांटा का मुकाबला करण कुंद्रा की टीम छुरी से हुआ, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार कुकिंग स्किल और क्रिएटिविटी दिखाई।
टीम कांटा में कृष्णा अभिषेक, जन्नत जुबैर, अभिषेक कुमार, अली गोनी, समर्थ जुरेल और कश्मीरा शाह शामिल थे। वहीं, टीम छुरी में करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, एल्विश यादव, ईशा मालवीय, विवियन डिसेना, ईशा सिंह, गुरमीत चौधरी और देबिना बैनर्जी मौजूद थे। फिनाले में शेफ हरपाल सोखी ने ट्विस्ट का तड़का लगाते हुए प्रतियोगियों को मालपुआ बनाने का चुनौतीपूर्ण टास्क दिया।