न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘एमटीवी हसल 4’ का खिताब इन्होंने किया अपने नाम, इस स्टार कपल ने किया नन्हें-मुन्ने का स्वागत

लोकप्रिय रैप रियलिटी टीवी शो 'एमटीवी हसल 4 देसी हिप-हॉप डोंट स्टॉप' को 3 महीने बाद विजेता मिल गया है। ‘रागा रेजर्स’ के लैश्करी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 23 Dec 2024 2:18:19

2 News : ‘एमटीवी हसल 4’ का खिताब इन्होंने किया अपने नाम, इस स्टार कपल ने किया नन्हें-मुन्ने का स्वागत

लोकप्रिय रैप रियलिटी टीवी शो 'एमटीवी हसल 4 देसी हिप-हॉप डोंट स्टॉप' को 3 महीने बाद विजेता मिल गया है। ‘रागा रेजर्स’ के लैश्करी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। शानदार आवाज और धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ लैश्करी ने हर हफ्ते अपने रैप सॉन्ग से लोगों का दिल जीता है। वे रविवार (22 जनवरी) को टेलीकास्ट हुए ग्रैंड फिनाले एपिसोड में जलवा दिखाते हुए छा गए। वे देसी हिप-हॉप आइकन साबित हुए। ग्रैंड फिनाले पहुंचने वाले प्रतियोगी धार्मिक, नाम सुजल, सियाही, 99साइड, विचार और लैश्करी के बीच तगड़ी टक्कर हुई। इसमें लैश्करी ने बाजी मारी।

सियाही ने ओजी हसलर का खिताब जीता। एमसी स्क्वायर और उदय पांधी की गेस्ट अपीयरेंस रही। ट्रॉफी जीतने पर लैश्करी ने कहा कि खिताब जीतना मेरे जीवन का सबसे बड़ा बदलावकारी अनुभव है। अपने हुनर को निखारने से लेकर प्रशंसकों से अपार प्यार और समर्थन पाने तक, इस मंच ने मुझे बहुत कुछ दिया है, खासकर रागा सर ने, जिन्होंने मुझे खुद को निखारने और खुद को बेहतर बनाने में मदद की। मैं इस जीत को हमेशा संजोकर रखूंगा और यह ट्रॉफी उन सभी कड़ी मेहनत का सबूत है जो मैंने इतने सालों में की है।

बता दें इस शो से रफ्तार की जज के रूप में वापसी हुई। इसके अलावा बादशाह, राजा कुमारी, किंग और सीजन 1 की विजेता एम जी बेला स्पेशल गेस्ट के रूप में दिखे। फाइनल में सीधे मौत, नैजी, रियार साब और संबाता भी नजर आए। होस्ट तल्हा सिद्दीकी और जिजी ने सभी को खूब एंटरटेन किया। पिछली बार दिल्ली के उदय पांधी विजेता बने थे।

परंपरा ठाकुर और सचेत टंडन की हुई थी 4 साल पहले शादी, दिखाई बच्चे की झलक

जाने-माने सिंगर और कपल परंपरा ठाकुर और सचेत टंडन की जिंदगी में खुशियों की बरसात हो गई है। शादी के 4 साल बाद परंपरा ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। कपल ने इस गुड न्यूज को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। साथ ही बच्चे की पहली झलक भी दिखाई है। दो महीने पहले खबर आई थी कि कपल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाला है। अब उन्होंने जिंदगी का नया चैप्टर शुरू कर दिया है।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर खुशखबरी दी है। क्लिप में आप देख सकते हैं कि सचेत और परंपरा ने न्यूबॉर्न बेबी का हाथ थामा हुआ है। इसके अलावा उन्होंने हार्ट शेप बनाते हुए बेबी बॉय के हाथ और पैर की एक झलक भी दिखाई है। कपल ने कैप्शन में लिखा, “सचेत-परंपरा का दिल आ गया है। यह लड़का है। महादेव के आशीर्वाद से हमें अपने प्यारे से बेटे के जन्म की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है।

इस खूबसूरत पल में हम आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की आशा करते हैं।” इसी के साथ कपल ने ‘नमः पार्वती पतये हर हर महादेव’ और ‘जय माता दी’ भी लिखा। एक्ट्रेस रवीना टंडन ने लिखा, “बधाई हो.. भगवान का आशीर्वाद। आपको बहुत सारा प्यार।” सिंगर हर्षदीप कौर ने लिखा, “बधाई हो सचेत और परंपरा। आपको बहुत सारा प्यार…छोटे प्रिंस के लिए दुआएं।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार