न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लारा दत्ता के वेब शो का ट्रेलर रिलीज, सलमान ने की आयुष की तारीफ, कियारा ने शेयर किया वीडियो

पूर्व मिस यूनिवर्स व एक्ट्रेस लारा दत्ता अपने पहले वेब शो हिकप्स एंड हुकअप्स में चमक बिखेरने को तैयार हैं। इस वेब शो का ट्रेलर रिलीज हो गया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Nov 2021 8:12:13

लारा दत्ता के वेब शो का ट्रेलर रिलीज, सलमान ने की आयुष की तारीफ, कियारा ने शेयर किया वीडियो

पूर्व मिस यूनिवर्स व एक्ट्रेस लारा दत्ता अपने पहले वेब शो हिकप्स एंड हुकअप्स में चमक बिखेरने को तैयार हैं। इस वेब शो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। भाई-बहन, मां-बेटी के बीच ट्रेलर में काफी बोल्ड किस्म की चीजें दिखाई गई हैं, जिसे न्यू नॉर्मल कहा गया है। इसके डायरेक्टर कुणाल कोहली हैं। ये 26 नवंबर से लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीम होगा। ढाई मिनट के ट्रेलर में लारा और प्रतीक बब्बर मुख्य भूमिकाओं में दिखे। लारा इसमें 40 साल की वसुधा नाम की एक सिंगल मदर के किरदार में हैं, जिसे प्यार की है।

प्रतीक उनके भाई बने हैं और शिनोवा, लारा की बेटी है। तीनों सदस्य अपने अंतरंग मुद्दों पर एक-दूसरे से बेहद खुलकर बात करते हैं। वे ऐसे ही रहना पसंद करते हैं। ट्रेलर प्रतीक के एक डेटिंग ऐप पर लारा की प्रोफाइल पढ़ते हुए शुरू होता है। प्रतीक खुद को डेटिंग गेम और रिश्तों में विशेषज्ञ मानता है। शिनोवा को घर में मां के होने पर भी किसी लड़के के साथ रोमांस करने में कोई दिक्कत नहीं होती। शो में दिव्या सेठ, नासिर अब्दुल्ला, खालिद सिद्दीकी, मेयांग चांग, मीरा चोपड़ा और अयन जोया भी हैं।

आयुष ने शेयर किया अंतिम फिल्म का बीटीएस वीडियो

सलमान खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' के रिलीज होने का काउंटडाउन चल रहा है। फिल्म 26 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सलमान पुलिस तो आयुष शर्मा उनसे टक्कर लेते हुए विलेन का किरदार निभा रहे हैं। इस बीच आयुष का किरदार में ढलने का बीटीएस (बिहाइंड द सीन) वीडियो सामने आया है। आयुष के किरदार का नाम राहुलिया है।

सलमान ने कहा, 'मैं हैरान था, आयुष का अपनी पहली फिल्म लवयात्री से अंतिम में बहुत बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन हुआ है। उन्होंने फिल्म में इतनी मेहनत की है कि इंशाअल्लाह उनके काम की जरूर सराहना की जाएगी।'

डायरेक्टर महेश मांजरेकर ने कहा कि आयुष ने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन के साथ वास्तव में कड़ी मेहनत की है, हमें बहुत टफ लुकिंग लड़के की जरूरत थी। मुझे एहसास हुआ कि इस लड़के में बहुत जुनून है और वह बेहद फोकस्ड है। वह जानता है कि वह क्या करना चाहता है।

आयुष ने कहा, 'सबसे पहले फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन था, मुझे किसी ऐसे व्यक्ति की तरह दिखना था जो स्क्रीन पर एक मजबूत कैरेक्टर था। मैं उसे बहुत विश्वसनीय रखना चाहता था, वास्तविक जीवन में एक गैंगस्टर, जो शायद एक आम आदमी की तरह दिखे, बस उसके पास ट्रिगर खींचने की शक्ति है।'

अंतिम एक ऐसी फिल्म है जिसने मुझे बहुत कुछ सिखाया है, इसने मुझे एक अभिनेता के रूप में विकसित होने में मदद की है, इसने मुझे एक इंसान के रूप में विकसित होने में मदद की है, धन्यवाद महेश सर, सलमान भाई, यह एक बहुत ही खास एहसास है। जब फिल्म शुरू हुई तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं राहुलिया को अंजाम दे पाऊंगा, जब फिल्म खत्म हो गई तो मुझे नहीं पता कि मैं राहुलिया से कैसे दूर जाऊं।

कियारा आडवाणी ने क्यूट और फनी वीडियो किए शेयर

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने चिल्ड्रंस डे के मौके पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बहुत छोटी हैं और बेबी प्रोडक्ट्स के एड करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने बचपन से अपनी क्यूट और फनी एक्टिविटीज के वीडियो भी शेयर किए हैं। उन्होंने 6 छोटे-छोटे वीडियो का कोलाज शेयर किया है जिसके बैकग्राउंड में 'एक लड़की' गाना भी बज रहा है। कियारा काफी क्यूट लग रही हैं और उन्होंने फैंस के लिए इन वीडियो का सरप्राइज दिया है। कियारा एक वीडियो में भाई को गोद में उठाए नजर आ रही हैं।

एक में वे डांस कर रही हैं तो एक में वे खिलौनों के साथ खेलती नजर आ रही हैं। एक अन्य वीडियो में वे भरतनाट्यम भी कर रही हैं। इन सभी की क्लिप में कियारा को पहचान पाना बहुत मुश्किल है। वे काफी छोटी हैं। कियारा ने लिखा कि-'हमेशा अपने अंदर के बच्चे को जिंदा रखिए। #HappyChildrensDay. मेरे फैन क्लब्स को भी ढेर सारा शुक्रिया। वे हमेशा ऐसे शानदार वीडियो मेरे लिए बनाते रहते हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर