Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : IIFA Awards के लिए नॉमिनेशन में ‘लापता लेडीज’ नं.1, अभिजीत ने वीडियो शेयर कर उदित को बताया ‘खिलाड़ी’

जयपुर में 8 और 9 मार्च को होने वाले इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स (IIFA) के सिल्वर जुबली एडिशन को लेकर फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 02 Feb 2025 8:11:46

2 News : IIFA Awards के लिए नॉमिनेशन में ‘लापता लेडीज’ नं.1, अभिजीत ने वीडियो शेयर कर उदित को बताया ‘खिलाड़ी’

जयपुर में 8 और 9 मार्च को होने वाले इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स (IIFA) के सिल्वर जुबली एडिशन को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। वे अपने पसंदीदा सितारों की झलक पाने को बेकरार हैं। इस बीच अलग-अलग कैटेगरी में दिए जाने वाले इन अवार्ड के लिए फिल्म और आर्टिस्ट का चयन हो गया। रविवार (2 फरवरी) को नॉमिनेशन घोषित कर दिए गए हैं। इसमें बाजी मारी है आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने। यह मूवी सर्वाधिक 9 श्रेणियों में पुरस्कार की दौड़ में है।

फिल्म को ऑस्कर के लिए भी भेजा गया था, लेकिन वहां से निराशा हाथ लगी। दूसरे स्थान पर 7 नॉमिनेशन के साथ कार्तिक आर्यन व तृप्ति डिमरी की मूवी ‘भूल भुलैया 3’ है। दिवाली पर रिलीज हुई इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इसके सामने रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ भी नहीं टिक पाई। तीसरे स्थान पर है एक और हॉरर कॉमेडी मूवी ‘स्त्री 2’, जो स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई थी। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की इस फिल्म को कुल 6 नॉमिनेशन मिले हैं।

बेस्ट फिल्म : लापता लेडीज, किल, आर्टिकल 370, स्त्री 2, शैतान, भूल भुलैया 3 मूवी।
बेस्ट डायरेक्टर : किरण राव, निखिल नागेश भट, कौशिक, सिद्धार्थ आनंद, अनीस बज्मी, आदित्य सुहास जांभले।
बेस्ट एक्ट्रेस : नितांशी गोयल, आलिया भट्ट, यामी गौतम, कैटरीना कैफ, श्रद्धा कपूर।
बेस्ट एक्टर : स्पर्श श्रीवास्तव, राजकुमार राव, कार्तिक आर्यन, अभिषेक बच्चन, अजय देवगन।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : छाया कदम, विद्या बालन, जानकी बोदीवाला, ज्योतिका, प्रियामणि।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, फरदीन खान, राजपाल यादव, मनोज पाहवा।
बेस्ट विलेन : राघव जुयाल, आर माधवन, गजराज राव, विवेक गोम्बर, अर्जुन कपूर। -
बेस्ट मेल सिंगर : अरिजीत सिंह, करण औजला, दिलजीत दोसांझ, बादशाह, जुबिन नौटियाल, मित्राज।
बेस्ट फीमेल सिंगर : श्रेया घोषाल, मधुबंती बागची, रेखा भारद्वाज, शिल्पा राव।

फीमेल फैन को किस करने से निशाने पर हैं उदित, सिंगर अभिजीत ने लिखा...

मशहूर गायक उदित नारायण का एक लाइव कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उदित फीमेल फैन को किस करते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद उदित यूजर्स के निशाने पर आ गए। वे उन्हें जमकर ट्रॉल कर रहे हैं। अब उदित के दोस्त और सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने भी इस वीडियो को लेकर रिएक्शन दी है। अभिजीत ने पोस्ट करके उदित को 'खिलाड़ी' बताया।

अभिजीत ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें दोनों अक्षय कुमार व सैफ अली खान की फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' का गाना गा रहे हैं। इसे शेयर करते हुए अभिजीत ने कैप्शन में लिखा, “ये खिलाड़ी मैं अनाड़ी।” अभिजीत ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “मेरा खिलाड़ी दोस्त...” इसके साथ हंसने वाला इमोजी भी बनाया। दूसरा कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा “मेरा खिलाड़ी दोस्त, छक्के पर छक्के! लव यू...”

इस बीच विवाद बढ़ता देख अब उदित ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि क्या मैंने कभी खुद को, अपने परिवार या अपने देश को शर्मिंदा करने के लिए कुछ किया है? तो फिर मैं अपने जीवन के इस पड़ाव पर क्यों कुछ करूंगा। जब मैंने सब कुछ हासिल कर लिया है? मेरे फैंस और मेरे बीच एक गहरा बंधन है। मेरे फैंस मुझसे प्यार करते हैं और मैं भी उनसे बहुत प्यार करता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका