न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

#BoycottLaalSinghChaddha : हेटर्स पर फूटा करीना कपूर खान का गुस्सा, बोलीं- इसलिए मैं ट्विटर पर नहीं हूं

आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) कल यानी 11 अगस्त को रक्षा बंधन के मौके पर रिलीज होने जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Aug 2022 3:09:27

#BoycottLaalSinghChaddha : हेटर्स पर फूटा करीना कपूर खान का गुस्सा, बोलीं- इसलिए मैं ट्विटर पर नहीं हूं

आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) कल यानी 11 अगस्त को रक्षा बंधन के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर एक तरफ जहां फैंस के बीच जबरदस्त का क्रेज बना हुआ तो, वहीं दूसरी ओर इसे सोशल मीडिया पर बायकॉट का सामना भी करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर ‘बायकॉट लाल सिंह चड्ढा’ (#BoycottLaalSinghChaddha) लगातार ट्रेंड कर रहा है। अब फिल्म की एक्ट्रेस करीना ने हेटर्स को करारा जवाब दिया है और बताया कि उन्हें ऐसे लोगों से फर्क नहीं पड़ता है।

करीना ने हेटर्स को दिया जवाब

न्यूज 18 संग अपने नए इंटरव्यू में हेटर्स को जवाब देते हुए करीना कपूर ने कहा कि एक्टर्स को लोग किसी न किसी वजह से ट्रोल करते रहते हैं। करीना ने कहा- 'हर दिन, कुछ ना कुछ ऐसी चीज होती हैं, जिसकी वजह से हम ट्रोल होते हैं। इसलिए मैं ट्विटर पर नहीं हूं। मुझे ऐसा लगता है कि यह उन लोगों के लिए है जो सिर्फ अपनी भड़ास निकलना चाहते हैं और मेरे पास इसके लिए समय नहीं हैं। मैं अपने बच्चों, परिवार और काम में बहुत बिजी हूं।'

फिल्म फॉरेस्ट गंप के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा- 'कोई शख्स जो शायद अंग्रेजी नहीं बोल सकता है, वो फिल्म देखने जाएगा। ये स्टोरी के लिए उनका प्यार है, जो उन्हें ट्रेलर से पता चला है, न कि इसलिए कि यह एक हॉलीवुड फिल्म की रीमेक है। इसे तमिल और तेलुगु में भी डब किया जा रहा है, ताकि लोग इसे अपनी भाषा में देख सकें और फिल्म को एन्जॉय कर सकें। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। दुनिया में हर किसी ने फॉरेस्ट गंप नहीं देखी होगी।'

लाल सिंह चड्ढा ऑस्कर विनिंग हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की रीमेक है। लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान और करीना के अलावा नागा चैतन्य और मोना सिंह भी अहम रोल में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत