न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

करीना ने शेयर किया पोस्टर, इस दिन आएगी ‘एनिमल’, जानें-बंटी और बबली 2 की पहले दिन की कमाई

सुपरस्टार आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की फाइनल रिलीज डेट सामने आ गई है। अब मेकर्स ने रिलीज की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Nov 2021 2:24:47

करीना ने शेयर किया पोस्टर, इस दिन आएगी ‘एनिमल’, जानें-बंटी और बबली 2 की पहले दिन की कमाई

सुपरस्टार आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की फाइनल रिलीज डेट सामने आ गई है। अब मेकर्स ने रिलीज की तारीख पर मुहर लगा दी है। खुद करीना ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट बताई है। पोस्टर में करीना ने आमिर के कंधे पर अपना सिर रखा है। दोनों के चेहरों पर मुस्कान है। नीचे एक प्यारा सा घर और सरसों के खेत हैं। आमिर और करीना के बीच कैमेस्ट्री देखते ही बन रही है। साथ में लिखी है रिलीज डेट-4 अप्रैल 2022. मतलब फैंस को बैसाखी के दिन यह गिफ्ट मिलेगा।

आमिर व करीना इससे पहले सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स में साथ नजर आए थे। लाल सिंह चड्ढा फिल्म को अद्वैत चंदन ने निर्देशित किया है। प्रीतम का संगीत है और लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य के हैं। फिल्म वायकॉम18 स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की गई है। फिल्म भारत में 100 से ज्यादा स्थानों पर फिल्माई गई है। यह प्रेम कहानी प्रोटागोनिस्ट्स की यात्रा के अलग-अलग टाइम पीरियड में फैली हुई है। फिल्म गत वर्ष ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कोविड-19 के चलते यह टल गई।


रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल 11 अगस्त 2023 को होगी रिलीज

इस साल की शुरुआत में यह घोषणा कर दी गई थी कि अर्जुन रेड्डी के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा एनिमल फिल्म का निर्देशन करेंगे। इसमें रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा भी नजर आएंगे। एक शानदार टीजर के साथ मेकर्स ने इस फिल्म का ऐलान किया था। मार्च में घोषणा की गई थी कि फिल्म 2022 में दशहरा के मौके पर रिलीज होगी। अब फिल्म की नई रिलीज डेट घोषित कर दी गई है। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघर में रिलीज होगी। इसका निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज द्वारा किया जाएगा।

'एनिमल' एक गैंगस्टर ड्रामा है। इसमें रणबीर का किरदार एक जानवर के दिमाग की तरह पेश किया गया है। इसमें इमोशन, प्रतिशोध और ड्रामे का भरपूर तड़का शामिल होगा। पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि फिल्म में परिणीति, रणबीर की पत्नी का किरदार निभाएंगी। यह पहली बार होगा जब रणबीर और परिणीति स्क्रीन शेयर करेंगे।

laal singh chaddha movie,animal movie,bunty aur babli movie,Kareena Kapoor,ranbir kapoor,bollywood news in hindi

पहले ही दिन सूर्यवंशी से पिछड़ी बंटी और बबली 2

सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी व शरवरी वाघ स्टाहरर बंटी और बबली 2 शुक्रवार (19 नवंबर) को सिनेमाघरों में पहुंची। इसकी धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन यह दो सप्ताह पहले 5 नवंबर को रिलीज हुई सूर्यवंशी को टक्कहर नहीं दे सकी। यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) की मूवी की शुरुआत काफी धीमी रही। शुक्रवार को देश के कई हिस्सों में गुरु पर्व और कार्तिक पूर्णिमा की छुट्टी भी थी लेकिन उसका फायदा भी नहीं मिल सका। ट्रेड एनालिस्ट रोहित जायसवाल के अनुसार फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में सफल नहीं हो सकी।

पहले दिन लगभग 2.80 करोड़ रुपए ही कमाए। दूसरी ओर, सूर्यवंशी ने अपने तीसरे शुक्रवार को भी चार करोड़ की कमाई की है जोकि काफी शानदार है। बंटी और बबली 2 साल 2005 में आई अभिषेक बच्चरन और रानी की फिल्म बंटी और बबली का सीक्वूल है। मेकर्स को उम्मीषद है कि वीकेंड पर फिल्म जरूर अच्छान प्रदर्शन करेगी। उसके लिए आगे की राह भी मुश्किल होने वाली है क्योंकि अगले सप्ताह 26 नवंबर को सलमान खान की अंतिम द फाइनल ट्रुथ फिल्म रिलीज होने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका