न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘लाल सिहं चड्ढा’ और ‘बधाई दो’ फिल्मों की रिलीज डेट बदली, रोनित रॉय ने इसलिए बनाई छोटे पर्दे से दूरी

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट माने जाने वाले दिग्गज एक्टर आमिर खान पिछले लंबे समय से अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Nov 2021 7:19:02

‘लाल सिहं चड्ढा’ और ‘बधाई दो’ फिल्मों की रिलीज डेट बदली, रोनित रॉय ने इसलिए बनाई छोटे पर्दे से दूरी

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट माने जाने वाले दिग्गज एक्टर आमिर खान पिछले लंबे समय से अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस भी उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। आमिर पिछली बार 2018 में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' में दिखे थे। पिछले दिनों खबर थी कि लाल सिंह चड्ढा अगले साल वैलेंटाइन वीक पर 11 फरवरी को आएगी, लेकिन अब यह उस समय रिलीज नहीं होगी। पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी रिलीज फिर टल गई है। बताया जा रहा है कि इसे 14 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में अभी कम से कम छह माह का समय लगेगा।

आमिर कंटेंट और क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते। आपको बता दें कि यह फिल्म सबसे पहले 2020 की क्रिसमस पर सिनेमाघरों में आनी थी। कोरोना महामारी के कारण प्रोडक्शन रुकने से इसे टाल दिया गया। उल्लेखनीय है कि फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रीमेक है। फिल्म ने छह ऑस्कर अवार्ड जीते थे। आमिर के साथ करीना कपूर खान मेन रोल में हैं। ये दोनों इससे पहले सुपरहिट मूवी थ्री इडियट्स में दिखे थे। फिल्म के निर्देशक अद्वैत चंदन हैं।

बधाई दो में पहली बार साथ स्क्रीन शेयर करेंगे राजकुमार राव व भूमि पेडनेकर

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म बधाई दो की रिलीज की नई तारीख मिल गई है। यह 4 फरवरी 2022 को थिएटर्स में दस्तक देगी। पूर्व में रिलीज डेट 26 जनवरी थी। भूमि ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, “बधाई दो अब 4 फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी! हम इस फैमिली एंटरटेनमेंट को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं।” फिल्म के डायरेक्टर हर्षवर्धन कुलकर्णी हैं और इसे जंगली पिक्चर्स बना रहा है।

इसे अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी ने लिखा है। राजकुमार व भूमि पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। राजकुमार एक महिला थाने में पुलिसवाले और भूमि एक पीटी शिक्षक की भूमिका निभाएंगी। फिल्म में सीमा पाहवा, शीबा चड्ढा, लवलीन मिश्रा, नीतीश पांडे, शशि भूषण भी हैं। यह 2018 में आई सुपरहिट मूवी 'बधाई हो' का सीक्वल है, जिसमें आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता, गजराज राव और दिवंगत अदाकारा सुरेखा सीकरी थे।

laal singh chaddha movie,badhai do movie,ronit roy,aamir khan,rajkumar rao,bollywood news in hindi

कोविड-19 से पहले कुछ ऑफर थे, लेकिन कुछ भी दिलचस्प नहीं था : रोनित

छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर रोनित रॉय ने बड़े पर्दे पर भी अपनी चमक बिखेरी है। रोनित को टू स्टेट्स, काबिल फिल्मों समेत वेबसीरिज होस्टेजेस में भी काफी पसंद किया गया है। रोनित ने पिछले काफी समय से टीवी की दुनिया से दूरी बनाई हुई है, जिसको लेकर उन्होंने कहा कि मेरे लिए छोटे पर्दे पर कुछ नहीं हो रहा है। कोविड-19 के पहले मुझे कुछ ऑफर्स टीवी इंडस्ट्री से मिले, लेकिन कुछ भी दिलचस्प नहीं था। कुछ समय पहले मैंने ‘शक्ति- अस्तित्व एक एहसास की’ भी किया था। वो रोल क्या था और कहां चला गया ऐसा इसलिए क्योंकि सीरियल की भाषा अलग होती है।

संतुष्टि तो दूर की बात है, आप उस काम को करने के बाद बहुत असंतुष्ट महसूस करते हैं। टीवी की अपनी कुछ सीमाएं हैं। उसी स्पेस में काम करना पड़ता है जिससे एक जैसा कंटेट आता है और ये रिपीट होता है। ये आगे चलकर काफी फ्रस्टेटिंग हो जाता है। मैं कुछ टीवी प्रोजेक्ट को लेकर बात कर रहा हूं लेकिन समस्या ये है कि अगर मुझे एक्साइटमेंट नहीं होती है तो घर के बाद निकलने में मुझे दिक्कत होती है। रोनित ‘कसौटी जिंदगी’ में ऋषभ बजाज और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में मिहिर वीरानी के किरदार में खूब जमे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर