न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

L2 Empuran के निर्देशक को आयकर विभाग से मिला नोटिस, ED ने निर्माता के ठिकानों पर डाली रेड

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी हिट, मोहनलाल की फिल्म 'एम्पुरान' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म में विवादित सीन के कारण कई चुनौतियों का सामना किया जा रहा है। ईडी और इनकम टैक्स विभाग ने फिल्म के प्रोड्यूसर और निर्देशक पृथ्वीराज से जुड़ी वित्तीय जांच शुरू की है, जबकि फिल्म में कट सीन और नाम बदलने के बावजूद विवाद जारी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 05 Apr 2025 7:29:18

L2 Empuran के निर्देशक को आयकर विभाग से मिला नोटिस, ED ने निर्माता के ठिकानों पर डाली रेड

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी हिट मोहनलाल की फिल्म 'एम्पुरान' पिछले हफ्ते दुनियाभर में रिलीज हुई। इस फिल्म का निर्देशन एक्टर पृथ्वीराज ने किया है। फिल्म ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं। इस दौरान फिल्म की टीम कई चुनौतियों का सामना कर रहा है।

फिल्म 'एम्पुरान' की रिलीज के बाद से ही राज्यसभा में फिल्म से विवादित सीन को हटाने का दबाव बन रहा है। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने बीते शुक्रवार (4 अप्रैल) फिल्म 'एम्पुरान' के प्रोड्यूसर गोकुलम गोपालन के ठिकानों पर रेड डाला। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अब फिल्म 'एम्पुरान' के निर्देशक और एक्टर पृथ्वीराज को नोटिस भेजा है। नोटिस में 2022 में रिलीज होने वाली फिल्मों से संबंधित उनके पारिश्रमिक और वित्तीय लेन-देन के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

पिछले हफ्ते 27 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। कई संगठन इस बात का विरोध कर रहे हैं कि फिल्म में 2002 के गुजरात दंगों का संदर्भ देने वाले, भारतीय सेना का अपमान करने वाले और कुछ धार्मिक समूहों को नाराज करने वाले सीन हैं, जिन्हें हटाया जाना चाहिए।

फिल्म के लीड एक्टर मोहनलाल ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर इस बात पर खेद जताया था। बता दें, फिल्म से कई सीन काट दिए गए और नाम भी बदल दिया गया। फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी ने बताया था कि करीब 3 मिनट के सीन काटे गए थे। हालांकि, इसके बावजूद विवाद कम नहीं हुआ।

पृथ्वीराज ने 2022 में रिलीज होने वाली तीन मलयालम फिल्मों 'गोल्ड', 'जन गण मन' और 'कडुवा' को प्रोड्यूस किया, साथ ही इन फिल्मों में एक्टिंग भी की। इन फिल्मों में एक्टिंग के लिए उन्हें कोई पेमेंट नहीं मिला। हालांकि, यह पाया गया है कि को-प्रोड्यूसर के रूप में पृथ्वीराज ने 40 करोड़ रुपये कमाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ