न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

L2: एम्पुरान: एडवांस में कमाई 60 करोड़, ओपनिंग डे 21.5 करोड़, दूसरे दिन 50% की गिरावट, सिकन्दर नाम सुनते ही घबराई

मलयालम भाषा में बनी और हिन्दी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू में पैन इंडिया के तौर पर प्रदर्शित हुई निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन की मोहनलाल अभिनीत फिल्म एल2: एम्पुरान ने वर्ल्ड वाइड एडवांस बुकिंग में 60 करोड़ के आंकड़े को पार करते हुए एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया था, जो सलमान खान की आने वाली फिल्म सिकन्दर भी नहीं कर पाई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 29 Mar 2025 3:33:33

L2: एम्पुरान: एडवांस में कमाई 60 करोड़, ओपनिंग डे 21.5 करोड़, दूसरे दिन 50% की गिरावट, सिकन्दर नाम सुनते ही घबराई

मलयालम भाषा में बनी और हिन्दी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू में पैन इंडिया के तौर पर प्रदर्शित हुई निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन की मोहनलाल अभिनीत फिल्म एल2: एम्पुरान ने वर्ल्ड वाइड एडवांस बुकिंग में 60 करोड़ के आंकड़े को पार करते हुए एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया था, जो सलमान खान की आने वाली फिल्म सिकन्दर भी नहीं कर पाई।

इस शुरूआती कारोबारी आंकड़े को देखकर महसूस हुआ था कि आने वाले दिनों में मोहनलाल की फिल्म जबरदस्त कमाई करते हुए स्वयं को पहले सप्ताह में 300 करोड़ी क्लब में शामिल करवाने में सफल हो जाएगी, लेकिन ऐसा सम्भव नजर नहीं आ रहा है।

पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 21.5 करोड़ का कारोबार करने वाली एल 2: एम्पुरान के कारोबार में दूसरे दिन जबरदस्त गिरावट नजर आई है। 27 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म का दर्शकों में भारी क्रेज नजर आ रहा था। ऐसे में जहां एडवांस बुकिंग में फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की तो वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'एल2: एमपुरान' ने पहले दिन 21.5 करोड़ रुपए की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था। फिल्म ने पहले दिन शानदार कमाई करके सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली मलयालम फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वहीं दूसरे दिन 'एल2: एमपुरान' का कलेक्शन लगभग आधा होकर रह गया। फिल्म ने शुक्रवार को महज 11.75 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है।

'सिकंदर' नाम सुनते ही घबराई 'एल2: एमपुरान'?

'एल2: एम्पुरान' का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दो दिन का कुल कलेक्शन अब 33.25 करोड़ रुपए हो गया है। 30 मार्च को सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' भी थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है। ऐसे में 'एल2: एम्पुरान' का बॉक्स ऑफिस पर 'सिकंदर' से मुकाबला होने वाला है जिससे फिल्म की कमाई पर जबरदस्त असर पड़ेगा। लेकिन अभी 'सिकंदर' की रिलीज में दो दिन बाकी हैं और इससे पहले ही 'एल2: एम्पुरान' की कमाई घट गई है।

5 भाषाओं में रिलीज हुई 'एल2: एमपुरान'

'एल2: एमपुरान' पर्दे पर 5 भाषाओं- मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज की गई है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और मोहनलाल लीड रोल में नजर आए हैं। फिल्म को डायरेक्ट भी पृथ्वीराज ने ही किया है। इसके अलावा टोविनो थॉमस, मंजू वारियर, इंद्रजीत सुकुमारन, अभिमन्यु सिंह और सचिन खेडेकर भी 'एल2: एम्पुरान' में अहम किरदार अदा करते दिखाई दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा

भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में

BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें

'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच

सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!

सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप

राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात

साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन

'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस

सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी