न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस मशहूर एक्टर को मिली जान से मारने की धमकी, कुंद्रा ने सफाई में कहा-नोटबंदी से हुआ बड़ा नुकसान

मशहूर एक्टर मुकेश भारती ने एकता कपूर के सुपरहिट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में अहम किरदार निभाया था। इस शो से उन्हें घर-घर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Oct 2025 3:27:40

2 News : इस मशहूर एक्टर को मिली जान से मारने की धमकी, कुंद्रा ने सफाई में कहा-नोटबंदी से हुआ बड़ा नुकसान

मशहूर एक्टर मुकेश भारती ने एकता कपूर के सुपरहिट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में अहम किरदार निभाया था। इस शो से उन्हें घर-घर में पहचान मिली और उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाई। हाल ही में मुकेश और उनकी पत्नी फिल्म निर्माता मंजू मुकेश भारती, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें किसी अनजान व्यक्ति से जान से मारने की धमकी मिली। उस शख्स ने खुद को रवि पुजारी गैंग का सदस्य बताया। मुकेश और उनकी पत्नी ने तुरंत इस मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ से की और आरोपी के खिलाफ एक्शन की मांग की।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है। ये गैंग पहले भी कई बॉलीवुड स्टार्स को धमकियां दे चुका है। एक्टर और प्रोड्यूसर ने बताया कि उन्हें और उनके परिवार को सोशल मीडिया और फोन के जरिए धमकी दी गई। मुकेश ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी शेयर की कि नंदग्राम थाना क्षेत्र का एक शख्स मुझे फोन करके धमकी दे रहा है। धमकी में कहा गया कि अगर मैंने गाजियाबाद में शूटिंग की तो मेरी जान को खतरा होगा। रवि पुजारी गैंग के सदस्य ने मेरे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी धमकी भरे संदेश भेजे हैं।

धमकी में मेरे साथ मेरी पत्नी और बेटे का अपहरण करने की बात भी कही गई। पुलिस आयुक्त ने एक्टर और उनके परिवार को सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। मुकेश और उनकी पत्नी अपने फिल्म प्रोजेक्ट्स को बिना किसी डर के पूरा करना चाहते हैं। बता दें रवि पुजारी गैंग बॉलीवुड सेलेब्स से जबरन वसूली और धमकियों के अपने इतिहास के लिए जाना जाता है। ऐसे में पुलिस अब इसके पीछे छिपे लोगों की पहचान करने के लिए धमकियों से जुड़े डिजिटल फुटप्रिंट और कॉल रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

मुकेश की बात करें तो एक्टिंग करिअर शुरू करने से पहले वे जूडो-कराटे टीचर थे। इसके अलावा वे ‘प्यार में थोड़ा ट्विस्ट’, ‘मौसम इकरार के दो पल’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिलहाल मुकेश अपनी दो नई फिल्मों ‘पापा की परी’ और ‘रिकवरी’ पर काम कर रहे हैं। इन फिल्मों का निर्माण उनकी पत्नी के विवेक फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले हो रहा है।

mukesh bharti,actor mukesh bharti,mukesh bahrti wife,kyunki saas bhi kabhi bahu thi,mukesh threat,raj kundra,Shilpa Shetty,shilpa raj,note ban

60 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले में जारी है शिल्पा शेट्टी व राज कुंद्रा के खिलाफ जांच

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने अपने बयान में पुलिस से कहा कि नोटबंदी के कारण उनके कारोबार को भारी नुकसान हुआ था। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) शिल्पा और कुंद्रा से जुड़े 60 करोड़ रुपए के कथित वित्तीय धोखाधड़ी मामले की जांच कर रही है। पूछताछ के दौरान कुंद्रा ने EOW को बताया कि उनकी कंपनी इलेक्ट्रिकल और घरेलू उपकरणों के व्यापार में थी, लेकिन नोटबंदी के बाद कंपनी को भारी आर्थिक झटका लगा। वित्तीय संकट के चलते कंपनी उधार ली गई रकम चुकाने में असमर्थ रही।

EOW ने इस मामले में हाल ही शिल्पा से करीब 5 घंटे तक पूछताछ की। कुंद्रा का बयान दूसरी बार दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के सिलसिले में कुंद्रा को आने वाले हफ्तों में फिर से समन किया जाएगा। इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने शिल्पा और कुंद्रा की विदेश यात्रा वाली याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने आदेश दिया कि अगर वे अमेरिका के लॉस एंजिल्स या किसी अन्य जगह की विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो पहले उन्हें 60 करोड़ रुपए जमा करने होंगे। इसके साथ ही कोर्ट ने उनके खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर (LOC) पर भी रोक लगाने से इनकार किया।

बता दें शिल्पा और कुंद्रा पर आरोप लगा है कि उन्होंने व्यवसायी दीपक कोठारी को एक लोन-कम-इन्वेस्टमेंट डील में 60 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया। कोठारी ने आरोप लगाया कि उन्होंने 2015 से 2023 के बीच उन्हें बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में 60 करोड़ रुपए निवेश करने के लिए प्रेरित किया, लेकिन इस राशि का इस्तेमाल अपने निजी फायदे के लिए किया गया। इसके बाद कोठारी ने कपल के खिलाफ अगस्त में जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद EOW मामले की जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह